Move to Jagran APP

किसान चौपाल में सिखाए जाएंगे वैज्ञानिक तरीके से खेती के गुर

पटना के खगौल में किसानों को दी गई आधुनिक तरीके से खेती की जानकारी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 11:18 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 11:18 PM (IST)
किसान चौपाल में सिखाए जाएंगे वैज्ञानिक तरीके से खेती के गुर
किसान चौपाल में सिखाए जाएंगे वैज्ञानिक तरीके से खेती के गुर

पटना(खगौल)। किसानों को वैज्ञानिक तरीके से अब रबी, खरीफ व अन्य फसलों की बेहतर पैदावार के तकनीकी गुर सिखाए जाएंगे। ये बातें बुधवार को कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने दानापुर प्रखंड की जामालुद्दीन पंचायत के गोरगावा गाव में किसान चौपाल के दौरान कहीं। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री और विधायक आशा सिन्हा ने किया।

loksabha election banner

सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी दी जाएगी जानकारी

कृषि मंत्री ने कहा कि पहले खरीफ मौसम की में ही किसान चौपाल का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस अब रबी फसल के दौरान भी किसान चौपाल का आयोजन होगा। इसमें किसानों को फसलों के साथ-साथ पशुपालन, मछली पालन, भूमि संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य के साथ ही कृषि से जुड़ी जानकारी वैज्ञानिक देंगे। कृषि एवं इससे संबंधित क्षेत्रों की जानकारी के साथ कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया जाएगा एवं समस्याओं की जानकारी के साथ समाधान व सुझाव भी लिए जाएंगे।

मिट्टी के अनुसार फसल की बोआई करने में मिलेगी मदद

मंत्री प्रेम कुमार ने किसान चौपाल के माध्यम से कृषि के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए किसानों से सुझाव के साथ किसान हित समूह के गठन पर जानकारी के अलावा जलवायु स्थिति, मिट्टी एके आधार पर विशेष फसलों का चयन किया जाएगा। किसान फसल अवशेषों को खेतों में न जलाएं। इससे खेतों की ऊर्वरा शक्ति में कमी आ जाती है। वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर वातावरण स्वच्छ व लोगों का स्वास्थ्य अच्छा बना सकते हैं। मौके पर कृषि विभाग के सचिव डॉ. एन. श्रवण कुमार, पटना प्रमंडल के संयुक्त निदेशक (सस) उमेश प्रसाद मंडल, संयुक्त उपनिदेशक ओम प्रकाश, उप निदेशक धर्मवीर पांडेय, रविंद्र प्रसाद सिंह, आलोक कुमार, मुखिया अरूणा देवी के अलावा कई किसान मौजूद थे। खेतों में नहीं जलाए कृषि अवशेष, सुविधाओं का उठाएं लाभ

संवाद सूत्र, खुसरूपुर : कृषि विभाग की ओर से बुधवार को प्रखंड के हरदासबीघा पंचायत अंतर्गत खिरोधरपुर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। पंचायत की मुखिया वंदना कुमारी ने चौपाल का उदघाटन किया। चौपाल में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से खेतों में पराली व पुआल नहीं जलाने की अपील की। खेतों में पराली जलाने से पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। चौपाल में किसानों को आधुनिक कृषि से संबंधित जानकारी एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी गई। कृषि के क्षेत्र में नित्य प्रतिदिन अपनाए जा रहे नए तकनीक के संबंध में किसानों को जानकारिया दी गई। मौके पर कृषि अधिकारियों ने कृषि विभाग द्वारा दिए जा रहे अनुदान के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।

मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमरेंद्र, कृषि समन्वयक अशोक कुमार चौधरी, आरिश अहमद, किसान सलाहकार राजेश कुमार, प्रणय कुमार सिंह, विकास कुमार, धर्मवीर कुमार, पौधा संरक्षण के लाल बहादुर सिंह आदि मौजूद थे। चौपाल में किसानों ने सुनाई समस्या

संसू, दनियावा : प्रखंड की सलारपुर पंचायत के पीरबढ़ौना गाव में किसान-चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों पीएम सम्मान योजना एवं राहत राशि नही मिलने की बात रखी। चौपाल में आए किसान सलाहकार महेश कुमार, आत्मा अध्यक्ष सुनील कुमार एवं समन्वयक सुरेंद्र प्रसाद ने किसानों की बातें सुनीं। उन्होंने मिट्टी के अनुसार बोआई करने की सलाह दी।

किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

संवाद सूत्र, बख्तियारपुर : प्रखंड के काला दियारा पंचायत के ग्यासपुर महाजी गाव में बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन प्रखंड उपप्रमुख विनय कुमार ने किया। चौपाल में उपस्थित किसानों को प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोहर लाल ने बताया कि श्री विधि से खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, डीजल अनुदान एवं रवि फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर किसान सलाहकार रूपेश कुमार, नीलेश कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.