विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी, भोजपुरी फिल्मों में बिखेरेंगी जलवा

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 15 Jun 2017 03:09 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM (IST)

हरियाणा की फेमस हॉट डांसर सपना चौधरी अब जल्द ही भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगी। सपना के डांस की चहुं ओर धूम मची हुई है।

हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी, भोजपुरी फिल्मों में बिखेरेंगी जलवा
हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी, भोजपुरी फिल्मों में बिखेरेंगी जलवा

 पटना [जेएनएन]। हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी जल्द ही अब भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली है। इसको लेकर सपना ने मीडिया से कहा कि भोजपुरी फिल्मों में काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। उन्होंने बताया कि इसको लेकर बातचीत चल रही है और जल्द ही भोजपुरी फिल्में भी करूंगी।

इसके साथ ही सपना एक हिन्दी फिल्म में आयटम सांग भी कर रही हैं। सनी कपूर की हिन्दी फिल्म 'एक्शन क्वीन मधुबाला' में सपना ने एक आइटम सांग शूट किया।  

इस गाने की शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में की गयी है।मीडिया से बातचीत के दौरान सपना ने कहा की वो इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं स्टेज पर डांस करना और फिल्म में आइटम सांग करना काफी अलग है।फिल्म में भोजपुरी एक्ट्रेस गुंजन पंत लीड रोल में हैं।

सपना कर चुकी है सुसाइड की कोशिश

17 फरवरी 2016 को गुड़गांव में सपना चौधरी ने एक रागिनी गाई थी, जिसमें दलित समाज का नाम लिया गया था। इस रागिनी को लेकर गुड़गांव के खांडसा गांव निवासी सतपाल तंवर ने सपना डांसर के खिलाफ एससी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था।

इसके बाद सपना चौधरी ने 4 सितंबर को जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसके कारण उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।

सोशल मीडिया पर बनी थी सुर्खियां

सिंगर डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में, वो भी एक फोटो के कारण। लोगों के दिलों पर राज करने वाली मशहूर हरियाणवी गायिका सपना चौधरी का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पुलिस रेड में पकड़े जाने की बात कही जा रही है। इस फोटो में गायिका सपना चौधरी बिस्तर पर बैठी नजर आ रही है और दो पुलिस अधिकारी उसके पास खड़े हैं। इस फोटो में सपना चौधरी बहुत परेशान सी नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो के साथ संदेश में गायिका सपना चौधरी को हरियाणा पुलिस की छापेमारी में गिरफ्तार हुआ बताया जा रहा है। दरअसल ये फोटो हरियाणा के फतेहाबाद शहर में स्थित एक मैरिज पैलेस के कमरे में क्लिक किया गया था। फोटो में उनके पास खड़े पुलिस अधिकारी कोई और नहीं, बल्कि फतेहाबाद के सिटी एसएचओ सोमबीर ढाका हैं।

12 साल की उम्र में पिता की मौत, खुद के बूते परिवार को पाला

12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी ने ही अपने संघर्ष के दम पर अपने परिवार को पाला। हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना को उसके पहने गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'।

एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई। सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे।

पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया। सपना के पहले गाने ' सॉलिड बॉडी रै' ने उन्हें चंद दिनों में ही हरियाणा की फेमस स्टार बना दिया था।