विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व सैनिकों के लिए एनटीए में नौकरी का मौका, परीक्षा ड्यूटी के मिलेंगे 4 हजार रुपये

Published: Sat, 28 Nov 2026 04:37 PM (IST)

भारतीय सशस्त्र बलों के सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में पर्यवेक्षक के रूप में काम करने का अवसर है। योग्य पूर्व सैनिक 6 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसमें परीक्षा ड्यूटी के लिए 4000 रुपये मिलेंगे।

तीनों सेनाओं के इन रैंक के पूर्व सैनिक कर सकेंगे आवेदन

तीनों सेनाओं के इन रैंक के पूर्व सैनिक कर सकेंगे आवेदन

HighLights

  1. एनटीए में पूर्व सैनिकों के लिए पर्यवेक्षक पद पर अवसर।

  2. परीक्षा ड्यूटी के लिए 4000 रुपये, ब्रीफिंग के 3000 रुपये।

  3. 65 वर्ष तक के पूर्व सैनिक 6 दिसंबर 2026 तक करें आवेदन।

जागरण संवाददाता, पटना। भारतीय सशस्त्र बलों से सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के साथ जुड़कर काम करने का अवसर है। पूर्व सैनिक कल्याण विभाग और पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) के समन्वय से एनटीए पर्यवेक्षक पैनलीकरण 2026 के तहत योग्य पूर्व सैनिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

चयनित पूर्व सैन्यकर्मी विभिन्न परीक्षाओं के संचालन में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी निभाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी छह दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा ड्यूटी के लिए 4 हजार, ब्रीफिंग के मिलेंगे 3 हजार रुपये

एनटीए की ओर से चयनित पर्यवेक्षकों के लिए अलग-अलग कार्यों के आधार पर मानदेय निर्धारित किया गया है। परीक्षा से पहले होने वाली ब्रीफिंग में शामिल होने पर 3,000 रुपये और परीक्षा के दिन ड्यूटी करने पर 4,000 रुपये दिए जाएंगे। इस अवसर के माध्यम से पूर्व सैनिक अपने सैन्य अनुभव और अनुशासन का उपयोग परीक्षा व्यवस्था में कर सकेंगे।

दो साल के लिए होगा संविदा पर पैनलीकरण

अधिसूचना के अनुसार, चयनित पूर्व सैन्य कर्मियों का पैनलीकरण दो वर्ष के संविदा कार्यकाल के लिए किया जाएगा। उन्हें एनटीए की ओर से आयोजित परीक्षाओं में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। परीक्षा संचालन की व्यवस्था, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन और परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी इस दायित्व का हिस्सा होगी।

तीनों सेनाओं के इन रैंक के पूर्व सैनिक कर सकेंगे आवेदन

इस पैनलीकरण के लिए तीनों सेनाओं के निर्धारित रैंक से सेवानिवृत्त कर्मियों को पात्र माना गया है। थल सेना से सूबेदार मेजर और उससे ऊपर के रैंक के पूर्व सैनिक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, वायु सेना से मास्टर वारंट ऑफिसर और उससे ऊपर तथा नौसेना से मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर और उससे ऊपर के रैंक के सेवानिवृत्त कर्मी इसके लिए पात्र होंगे।

अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित

आवेदन करने वाले पूर्व सैन्यकर्मियों की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तय की गई है। निर्धारित रैंक और आयु संबंधी शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अधिसूचना में दिए गए सभी पात्रता संबंधी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

छह दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

योग्य पूर्व सैनिक एनटीए के आधिकारिक पोर्टल https://observermanagement.nta.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि छह दिसंबर 2026 निर्धारित है। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।

डीजीआर की वेबसाइट से मिलेगी विस्तृत जानकारी

भर्ती और रोजगार सहायता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी पुनर्वास महानिदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट https://dgrindia.gov.in/Content2/job-assistance/job-for-jcos-or पर जा सकते हैं।

इसके अलावा डीजीआर के एक्स और फेसबुक हैंडल @DGRINDIA, इंस्टाग्राम @DTE_GEN_RESETTLEMENT और यूट्यूब चैनल @DG_RESETTLEMENT पर भी अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।