विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में दो बैंक्वेट हॉल, 13 भूखंड और बैंक बैलेंस...; निगरानी के पूर्व सिपाही की संपत्ति होगी सरकार के हवाले

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:28 AM (IST)

अदालत ने पूर्व निगरानी सिपाही शशि भूषण कुमार की 1.41 करोड़ रुपये की संपत्ति राजसात करने का आदेश दिया है। इसमें पटना के दो बैंक्वेट हॉल, 13 भूखंड और बैंक में जमा राशि शामिल है, जिसे एक माह में सरकार को सौंपना होगा।

निगरानी के पूर्व स‍िपाही संपत्‍त‍ि राजसात करने का आदेश। जागरण ग्राफ‍िक्‍स

निगरानी के पूर्व स‍िपाही संपत्‍त‍ि राजसात करने का आदेश। जागरण ग्राफ‍िक्‍स

HighLights

  1. पूर्व सिपाही शशि भूषण कुमार की संपत्ति राजसात करने का आदेश।

  2. पटना में दो बैंक्वेट हॉल, 13 भूखंड जब्त होंगे।

  3. एक माह में सरकार को संपत्ति सौंपने का निर्देश।

जागरण संवाददाता, पटना। निगरानी के विशेष प्राधिकृत पदाधिकारी न्यायाधीश बृजेश कुमार पाठक की अदालत ने शुक्रवार को निगरानी के ही एक पूर्व सिपाही की करोड़ों की संपत्ति राजसात करते हुए जब्त करने का आदेश दिया है।

राजसात की जाने वाली संपत्तियों में राजधानी के विग्रहपुर स्थित दो बैंक्वेट हाॅल, पटना और जहानाबाद में 13 भूखंड तथा बैंक में जमा राशि सहित अन्य संपत्ति शामिल है।

राजधानी के विग्रहपुर में बने हैं दो बैंक्वेट हाॅल

अदालत ने बिहार विशेष न्यायालय अधिनियम के तहत दाखिल किए गए आवेदन में एक करोड़ 41 लाख 21 हजार 262 रुपये के चल अचल संपत्ति को जब्त करने संबंधी बात कही गई थी।

अदालत ने आवेदन पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया है। अदालत ने एक माह के अंदर राजसात की गई संपत्ति को सरकार को सौंपने का आदेश सिपाही को दिया है।

ऐसा नहीं करने पर जिलाधिकारी विधि सम्मत कार्रवाई करके संपत्तियों को राजसात करने की कार्रवाई करेंगे। मामले के विशेष लोक अभियोजक राजेश कुमार ने बताया की निगरानी के पूर्व सिपाही शशि भूषण कुमार के खिलाफ निगरानी विभाग ने वर्ष 2019 में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था।

पटना व जहानाबाद में 13 भूखंड और बैंक खाता की राशि होगी जब्त

रोप के अनुसार 20 जनवरी, 1995 से 27 मार्च, 2019 के बीच सिपाही शशि भूषण कुमार ने अपनी आय के सभी ज्ञात स्रोतों से एक करोड़ 45 लाख 36 हजार 760 रुपये की अधिक संपत्ति स्वयं, दो पत्नियों और तीन भाइयों के नाम से अर्जित की थी। 

निगरानी विभाग ने बिहार विशेष न्यायालय अधिनियम के तहत प्राधिकृत प्राधिकारी के समक्ष आवेदन दाखिल कर इन सम्पत्तियों को राजसात किए जाने का अनुरोध किया था। आवेदन पर सुनवाई के बाद अदालत ने उक्त राशि की संपत्तियों को राजसात किए जाने का यह आदेश पारित किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।