Move to Jagran APP

Events in Patna Today: अंगदाता सौरव व रोहित के माता-पिता होंगे सम्मानित, जाने आज पटना में क्या है हलचल

Events in Patna Today 26 November 2020 अंगदान दिवस के अवसर पर पटना के आइजीआइएमएस में आज अंगदाता सौरव व रोहित के माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा। आज शहर में विद्यापति स्‍मृति पर्व का आयोजन किया जा रहा है। पटना की प्रमुख गतिविधियों पर यहां डालते हैं नजर।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 06:58 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 06:58 AM (IST)
Events in Patna Today: अंगदाता सौरव व रोहित के माता-पिता होंगे सम्मानित, जाने आज पटना में क्या है हलचल
पटना के अंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संसथान एवं मगध महिला कॉलेज। फाइल तस्‍वीरें।

पटना, जेएनएन। Events in Patna Today, 26 November 2020 इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (IGIMS) में अंगदान दिवस (Organ Donation Day) पर गुरुवार को अंगदाताओं के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। गुरुवार को पटना के विद्यापति भवन में विद्यापति स्‍मृति समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आज शेयर बाजार में निवेश को लेकर मगध महिला कॉलेज में वेबीनार का आयोजन भी किया गया है। राजधानी के प्रमुख आयोजनों की जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

loksabha election banner

अंगदान दिवस पर आइजीआइएमएस में कार्यक्रम

अंगदान दिवस पर आइजीआइएमएस में कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। इस बाबत जानकारी देते हुए स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन के चेयरमैन डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि 11वें इंडियन ऑर्गेन डोनेशन डे के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें अंगदान करने वाले सौरभ प्रतीक एवं रोहित कुमार के माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा। सौरभ प्रतीक की मृत्यु के बाद 24 सितंबर 2018 को उनके पिता शशिभूषण प्रसाद ने आइजीआइएमएस में बेटे का अंगदान किया था। इससे चार लोगों को जीवनदान मिला था। जबकि, 18 मार्च 2020 को मुजफ्फरपुर के सड़क दुर्घटना में रोहित की मौत के बाद अंगदान से भी चार लोगों को नया जीवन मिला था।

राजधानी में चेतना समिति का विद्यापति स्मृति पर्व समारोह

आज चेतना समिति की ओर से विद्यापति स्मृति पर्व समारोह दोपहर 03:00 बजे से विद्यापति भवन में आयोजित किया गया है। इसमें काफी संख्या में विद्यापति के प्रेमी शामिल होंगे।

शेयर बाजार में निवेश पर मगध महिला कॉलेज में वेबिनार

शेयर बाजार में निवेश को लेकर मगध महिला कॉलेज की ओर से वेबीनार का आयोजन किया गया है। यह वेबीनार दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े चार बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्राचार्या प्रो. शशि शर्मा ने बताया कि मगध महिला कॉलेज की ओर से इंवेस्टर जागरूकता सप्ताह को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

बहाली को लेकर बिहार महिला अध्ययन संघ भरेगा हुंकार

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से चल रही सहायक प्राध्यापक नियुक्ति में महिला अध्ययन विषय को नहीं रखने पर बिहार महिला अध्ययन संघ ने कड़ा विरोध किया है। संघ आज मीडिया से मुखातिब होकर आगे की रणनीति का खुलासा करेगा। इसमें पटना विवि के प्रो. भारती एस कुमार, प्रो. डेजी नारायण एवं बिहार महिला समाज निवेदिता पूरे मसले के बारे में बताएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.