Move to Jagran APP

नालंदा में विवाद सुलझाने गए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, अपराधियों की 30 राउंड फायरिंग में पांच जख्मी

नालंदा में बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। बचाव करने पहुंचे उनके पुत्रों की भी पिटाई की गई। मृतक के स्वजन ने दावा किया कि उनके पुत्र मंटू व 15 वर्षीय रौशन सहित पांच लोग फायरिंग से जख्मी हुए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 04 Sep 2022 11:00 AM (IST)Updated: Sun, 04 Sep 2022 11:00 AM (IST)
नालंदा में विवाद सुलझाने गए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, अपराधियों की 30 राउंड फायरिंग में पांच जख्मी
मृतक के भाई का बयान दर्ज करते हिलसा के डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद।

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ (नालंदा) :  खाई से पटवन करने के विवाद में नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के बेलधन्ना निवासी 65 वर्षीय खेशावत यादव की रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने 25-30 चक्र फायरिंग की। आरोप गांव के ही होम गार्ड जवान भजू यादव एवं उसके रिश्तेदारों पर लगा है। भजू के पक्ष से दूसरे गांवों से बदमाश रिश्तेदारों को बुलवाया गया था। फायरिंग शनिवार रात से ही हो रही थी। खेशावत यादव झारखंड में रहकर मवेशी की फेरी करते थे। वे शनिवार रात ही गांव आए थे। रविवार सुबह भजू यादव से मिलकर विवाद सुलझाने के लिए सामुदायिक भवन के पास गए थे। वहां जमा बदमाशों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया।

loksabha election banner

बचाव करने पहुंचे उनके पुत्रों की भी पिटाई की गई। गांव का कोई और मदद करने या बचाव करने नहीं आया, इसके लिए बदमाशों ने लगातार फायरिंग की। मृतक खेशावत के स्वजन ने दावा किया कि उनके पुत्र मंटू व 15 वर्षीय रौशन सहित पांच लोग फायरिंग से जख्मी हुए हैं। इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। आरोपी भजू यादव ने थाना पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए हिलसा के डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद के निर्देशन में छापेमारी की जा रही है।

खाई के पानी पर दावे से शुरू हुआ था विवाद

ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक भवन के पास छठ घाट पर जमा पानी से भजू यादव किसी को पटवन करने नहीं दे रहा था। खेशावत यादव के पुत्रों ने उसी पानी से धान सींचने की बात कही थी। विवाद यहीं से शुरू हुई। दो दिन से तनाव बना था। भजू ने थरथरी थाना क्षेत्र के अतवल बिगहा एवं अन्य गांवों से बदमाश बुलवा लिए थे।                विवाद सुलझाने गए थे बुजुर्ग

विवाद बढ़ने की सूचना पर खेशावत भी शनिवार रात गांव आए थे। शनिवार रात से ही भजू यादव के पक्ष के बदमाश समुदाय भवन के पास जमा होकर फायरिंग कर रहे थे। सुबह में खेशावत यादव खाली हाथ भजू को समझाने गए कि हम खाई से पानी नहीं लेंगे। लेकिन बाहरी बदमाशों ने उनकी इतनी पिटाई की वे घटना स्थल पर दम तोड़ दिए।

भजू पर पहले से कई केस, अब जाएगी नौकरी

आरोपी भजू यादव पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। गांव वाले उसे चोर- बदमाश कहकर ही बोलते हैं। डीएसपी कृष्ण मुरारी ने आश्चर्य व्यक्त किया कि एक बदमाश आखिर कैसे होम गार्ड की नौकरी कर रहा है। डीएसपी ने कहा कि उसे शीघ्र टर्मिनेट किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.