विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

85 करोड़ का बैंक लोन, 58 करोड़ की कथित हेराफेरी; गया के रामनंदी होटल्स पर ED की छापेमारी

Published: Fri, 11 Sep 2026 01:14 PM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड, गया से जुड़े कई शहरों में छापेमारी की है।

गया में छापामारी के दौरान तैनात जवान। जागरण

गया में छापामारी के दौरान तैनात जवान। जागरण

HighLights

  1. ईडी ने बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में छापेमारी की।

  2. रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड, गया पर कार्रवाई हुई।

  3. 58 करोड़ रुपये के ऋण हेराफेरी का आरोप, फर्जी रिपोर्टें शामिल।

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक धोखाधड़ी और मनी लान्ड्रिंग से जुड़े मामलों में दिल्ली, गुरुग्राम, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत कई शहरों में छापेमारी शुरू की है।

गया के रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड से जुड़े मामले में यह कार्रवाई हुई हैं। कंपनी पर बैंकों के कंसोर्टियम से लिए गए करीब 85 करोड़ रुपये के ऋण में से लगभग 58 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी और डायवर्जन का आरोप है।

आरोप है कि यह राशि फर्जी अथवा जाली प्रोजेक्ट कंप्लीशन रिपोर्ट के आधार पर हासिल की गई थी। गया-डोभी सड़क मार्ग पर एयरपोर्ट के समीप रामनंदी  रिजॉर्ट और बोधगया थाना क्षेत्र के अमर बीघा में मिथिलेश राय के घर और कार्यालय में शुक्रवार की सुबह से ही ईडी की टीम जांच कर रही है।