बिहार- झारखंड में भूकंप के झटकों से दहशत, कोलकाता में मेट्रो रोकी
बिहार व झारखंड के विभिन्न इलाकों में आज देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। दहशतजदा लोग घरों से बाहर निकल आए हैं।
By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 13 Apr 2016 07:34 PM (IST)Updated: Wed, 13 Apr 2016 09:15 PM (IST)
पटना। बिहार व झारखंड के विभिन्न इलाकों में आज देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गयी है। दहशतजदा लोग घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप का केंद्र म्यांमार में बताया जा रहा है। अबतक किसी तरह की क्षति की सूचना नहीं मिली है। पश्चिम बंगाल में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये। कोलकाता में एहतियातन मेट्रो रेल को रोक दिया गया। दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के कारण अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें