विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज्य सरकार की लापरवाही से PFI का अड्डा बन रहा बिहार, NIA की कार्रवाई के बीच भाजपा MLC का नीतीश सरकार पर हमला

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Sun, 05 Feb 2023 02:47 PM (IST)

बिहार के पूर्वी चंपारण में लगातार दो दिनों से एनआइए की कार्रवाई के बीच भाजपा एमएलसी नवल किशोर यादव ने ...और पढ़ें

NIA की कार्रवाई के बीच भाजपा MLC ने राज्य सरकार पर बिहार को PFI का अड्डा बनाने का आरोप लगाया
NIA की कार्रवाई के बीच भाजपा MLC ने राज्य सरकार पर बिहार को PFI का अड्डा बनाने का आरोप लगाया

पटना, जागरण संवाददाता। बिहार के पूर्वी चंपारण में लगातार दो दिन एनआइए की छापामारी जारी है। अब तक पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस बीच भाजपा एमएलसी नवल किशोर यादव ने बिहार सरकार पर राज्य को देश विरोधी गितिविधियों में शामिल लोगों को अड्डा बनाने का आरोप लगाया है।

भाजपा एमएलसी नवल किशोर यादव ने रविवार को कहा कि राज्‍य सरकार की लापरवाही से बिहार पीएफआइ का अड्डा बन रहा है। सरकार इस पर ध्यान दें। भाजपा एमएलसी ने कहा कि यह सिर्फ राज्य के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए भी खतरनाक है। इससे पहले की कोई फन उठाएं,उसे कुचल देना चाहिए।

PFI के राज्य सचिव के घर पर छापामारी

आपको बता दें कि अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े मामले में बिहार के मोतिहारी में लगातार दो दिनों से छापेमारी कर रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के साथ कई स्थानीय थानों की पुलिस शनिवार से संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है। शनिवार को चकिया नगर परिषद क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन पीएफआइ के राज्य सचिव रेयाज के घर पर भी छापेमारी की गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान वह घर पर नहीं मिला।

NIA की कार्रवाई के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी के दौरान अब तक पांच लोग हिरासत में लिए गए हैं। एक लैपटाप, कई सेल फोन तथा कई दस्तावेज भी मिले हैं। अभी जिले के करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर एनआइए की कार्रवाई चल रही है। कुअवा से इंटर के छात्र दानिश को भी पकड़ा गया है। इसके अतिरिक्त मेहसी थानाक्षेत्र के इमाम पट्टी से अन्य संदिग्ध युवकों को भी पुलिस ने उठाया है। हालांकि, इस कार्रवाई के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। इस पूरे मामले की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

Bihar: पूर्वी चंपारण में दूसरे दिन भी NIA की छापेमारी जारी, कई थानों की पुलिस भी साथ; हिरासत में पांच संदिग्ध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।