यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: KK Pathak की मेहनत से बदल रही सरकारी स्कूलों की तस्वीर, घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल ला रहे प्रधानाचार्य
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके की मेहनत रंग लाने लगी है। बिहार के सरकारी विद्यालय की सूरत अब बदलने लगी है। विद्यालयों में बच्चे की संख्या भी बढ़ रही और शिक्षक भी ईमानदारी से बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। गुरू जी प्रतिदिन घर-घर जाकर बच्चों को ना आने का कारण पूछ रहे हैं और परिजनों को बच्चों को स्कूल भेजने की हिदायत दे रहे हैं।

संवाद सूत्र,फुलवारी शरीफ। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके की मेहनत रंग लाने लगी है। बिहार के सरकारी विद्यालय की सूरत अब बदलने लगी है। विद्यालयों में बच्चे की संख्या भी बढ़ रही और शिक्षक भी ईमानदारी से बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं।
गुरू जी प्रतिदिन घर-घर जाकर बच्चों को ना आने का कारण पूछ रहे हैं और परिजनों को बच्चों को स्कूल भेजने की हिदायत करते हुए बता रहे हैं कि अगर नाम कट गया तो फिर नाम लिखवाना मुश्किल हो जायेगा।
स्कूल की चहारदिवारी परिसर भी रंगबिरंग चित्रकारी से सुंदर दिखाई पर रहे हैं। चित्रकारी भी शिक्षा देने वाली या शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करने वाली होती है।
नोहसा उत्क्रमित मध्य विद्यालय का आंखोंदेखा हाल
प्रार्चाय रविन्द्र कुमार विद्यालय पहुंचे पांच शिक्षक भी समय पर पहुंचे, प्रार्थना हुई और कक्षा लगी हाजरी बनी फिर शिक्षकों ने प्राचार्य को बताया कि उक्त कक्षा के उक्त बच्चे नहीं आये हैं। इसके बाद उक्त बच्चों के संबंध में जानकारी लेने के लिए कुछ छात्र को साथ लेकर गांव की ओर निकल गए। घर पहुंच कर उन्होंने परिजनों से छात्र के विद्यालय ना आने का कारण पुछा। कई छात्रों को तो वह अपने साथ विद्यालय भी ले आए।
नोहसा उत्क्रमित विद्यालय की दिवारों पर रेल गाड़ी चित्र बना हुआ है, मानों यह रेल का डिब्बा है। गाड़ी के नेम प्लेट पर शिक्षा एक्सप्रेस लिखा है। सुंदर चित्रकारी देख कर मन प्रसन्न हो जाता है।
गैरहाजिर छात्रों को स्कूल लाने घर तक चले जाते हैं प्राचार्य
विद्यायल के प्राचार्य बताते हैं कि यह विद्यालय दो पाली में चलता है। हम सभी का प्रयास होता है कि शतप्रतिशत छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंच रहे हैं। जो छात्र छात्रायें विद्यालय नहीं पहुंचते, हम उनके घर जाकर परिजनों से मिलते हैं।
उन्हें बताते हैं कि अगर वह अपने बच्चों को विद्यालय भेजेंगे तो नाम कट जायेगा और दोबारा नाम लिखा काफी मुश्किल होगा। सब कुछ समय पर बच्चों की संख्या भी पहले से अधिक और शिक्षक शिक्षिकायें भी ईमानदारी से अपने अपने कक्षा में बच्चों काे शिक्षा दे रही हैं।