उड़ानों पर भी पड़ा घने कोहरे का असर
घने कोहरे का असर शनिवार को विमानों की उड़ानों पर भी रहा।
By Edited By: Published: Sun, 11 Dec 2016 03:04 AM (IST)Updated: Sun, 11 Dec 2016 03:04 AM (IST)
पटना। घने कोहरे का असर शनिवार को विमानों की उड़ानों पर भी रहा। घने कोहरे के कारण दिल्ली से पटना आने वाला इंडिगो का विमान दिल्ली से ही विलंब से खुला। इसके कारण सुबह में 10.30 के बजाय इसे 12.30 बजे के बाद ही दिल्ली के लिए रवाना किया गया। सबसे पहली इंडिगो का बंगलुरु से आने वाला विमान निर्धारित समय पर ही जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरा। इस फ्लाइट के आने का समय 11.45 बजे का है और यह लगभग समय पर पहुंच चुका था।
दोपहर में आने वाले इंडिगो, गो एयर एवं एयर इंडिया के साथ जेट का विमान आधे घंटे से अधिक विलंब से पहुंचा। शाम में वाया लखनऊ होकर पटना से दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान लगभग एक घंटा विलंब से पटना पहुंचा। इसके कारण वापसी में भी एक घंटा विलंब हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें