Move to Jagran APP

जनता की मदद से ही खत्म होगा दहेज प्रथा व बाल विवाह

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ¨सह ने कहा कि प्रदेश को दहेज मुक्त करने में साथ दें।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Nov 2017 01:06 AM (IST)Updated: Sun, 19 Nov 2017 01:06 AM (IST)
जनता की मदद से ही खत्म होगा दहेज प्रथा व बाल विवाह
जनता की मदद से ही खत्म होगा दहेज प्रथा व बाल विवाह

पटना सिटी। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ¨सह ने कहा कि प्रदेश को शराब मुक्त करने में सरकारी को मिली सफलता में सभी का सहयोग शामिल था। लोगों ने स्वेच्छा से शराब छोड़ी। इसी तरह दहेज प्रथा एवं बाल विवाह जैसी बुराई का अंत करने में भी जनता की मदद हर स्तर पर चाहिए। शनिवार को कुम्हरार में आयोजित सम्मेलन में पार्टी के पटना महानगर के कार्यकर्ताओं को वह संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

सम्मेलन का शुभारंभ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ¨सह, ग्रामीण मंत्री शैलेश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, संजय ¨सह, विधान पार्षद ललन सर्राफ, चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, अंजली, महानगर प्रवक्ता अनंत अरोड़ा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।

प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि बाल विवाह, दहेज व तिलक प्रथा पर पूर्ण पाबंदी के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा जन जन के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दहेज लेने और देने वाले पक्ष की शादियों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने सात निश्चय योजना के बारे में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया।

मौके पर महानगर अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, प्रभारी चंदन कुमार, अनिल ¨सह, नवीन आर्या, विनोद राय, अशोक ¨सह, अनंत अरोड़ा, राजीव रंजन, छोटू ¨सह, राम प्रवेश, कंचन मामला, खुशबू रानी, रंजीत प्रभाकर, ज्योति पांडेय, सुबोध यादव, प्रवीण चौधरी, मो. शाहिद समेत अन्य थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.