विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना में शहर के अस्‍पताल छोड़कर गांव भाग रहे डाक्‍टर, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

By Shubh Narayan PathakEdited By:
Published: Mon, 22 Nov 2021 07:14 AM (IST)

Patna News पटना के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से डाक्टर गायब शहर के अस्‍पताल छोड़कर गांव के अस्‍पतालों में भाग ...और पढ़ें

पटना के शहरी स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों में डाक्‍टर की कमी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
पटना के शहरी स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों में डाक्‍टर की कमी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। पटना में डेंगू संक्रमण के मामले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं और दूसरी तरफ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकतर डाक्टर अस्पताल से गायब हैं। इसका कारण वेतन नहीं मिलना बताया जा रहा है। डाक्टरों की मानें तो वे काम तो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में करते हैं लेकिन उनकी नियुक्ति विभिन्न प्रखंडों के अस्पतालों में है। उन्हें यहां प्रतिनियुक्ति किया गया है लेकिन उनको वेतन संबंधित प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से मिलता है। इसकी जानकारी उन्होंने सिविल सर्जन से लेकर जिला प्रशासन तक को दी है। इसके बाद उन्हें नियुक्ति वाले अस्पताल जाकर उपस्थिति दर्ज करवा वेतन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।

डेंगू के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई मुसीबत

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टर नहीं होने से मौजूद चिकित्साकर्मी वहां पहुंचने वाले रोगियों की डेंगू जांच नहीं कर रहे हैं। इस कारण अधिकतर रोगी निजी जांच केंद्रों में किट से जांच कराने को मजबूर हैं। इसका कारण चिकित्साकर्मी अस्पताल में डेंगू जांच किट नहीं होने को बताते हैं। इसके विपरीत सिविल सर्जन डा. विभा कुमारी ङ्क्षसह का दावा है कि सभी यूपीएचसी को जरूरत के अनुसार पांच-पांच एनएस-1 डेंगू जांच किट मुहैया करा दी गई है। इनमें से कुछ नई किट हैं जबकि कुछ पहले स्टोर में उपलब्ध थीं।

पटना की सिविल सर्जन ने कही ये बात

पटना की सिविल सर्जन डा. विभा कुमारी सिंह ने कहा कि यूपीएचसी में तैनात डाक्टरों के वेतन का आवंटन ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की मद में आता है। इसका फायदा उठाते हुए अधिकतर डाक्टर यूपीएचसी में काम नहीं कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने नियुक्ति स्थल वाले ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी योगदान नहीं दिया है। सभी से सोमवार को अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर योगदान देने को कहा जाएगा। विभाग से बात कर यूपीएचसी के डाक्टरों के वेतन मद में आवंटन यहीं उपलब्ध कराने का आग्रह किया जाएगा। सोमवार से सभी शहरी अस्पतालों में डेंगू की किट से जांच शुरू हो जाएगी।