बिहार में RJD को मिली 'प्रोफेशनल' पावर, डॉक्टर-इंजीनियर और प्रोफेसर ने पकड़ा लालू का लालटेन
राजद में अनुसूचित जाति के कई प्रबुद्ध लोगों ने सदस्यता ग्रहण की, जिनमें डॉक्टर, इंजीनियर और प्रोफेसर शामिल हैं। राष्ट्रीय ...और पढ़ें

लालू यादव और तेजस्वी यादव। फाइल फोटो
HighLights
अनुसूचित जाति के कई प्रबुद्ध लोगों ने राजद की सदस्यता ली।
डॉक्टर, इंजीनियर और प्रोफेसर जैसे पेशेवर भी हुए शामिल।
राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने सदस्यता दिलाई।
राज्य ब्यूरो, पटना। अनुसूचित जाति से आने वाले कई प्रबुद्ध लोगों ने सोमवार को राजद की सदस्यता ग्रहण की। वैशाली जिला के मूल निवासी उन लोगों में डॉक्टर, इंजीनियर और प्रोफेसर (डॉ. केसी कुमार, ई. आलोक चंद्र गौतम, प्रो. जयशंकर प्रसाद) आदि भी हैं।
पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने उन सभी को राजद की सदस्यता दिलाई गई। प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू द्वारा सबों को पार्टी का पट्टा देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन, हरेन्द्र कुशवाहा, नागेन्द्र यादव, फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा, संजय यादव, प्रमोद राम एवं निर्भय अंबेडकर आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- 75% आरक्षण पर नीतीश-चिराग-मांझी को तेजस्वी की खुली चुनौती, बोले- हिम्मत है तो केंद्र पर दबाव बनाएं
यह भी पढ़ें- तेजस्वी की RJD का नया फॉर्मूला: 55 से कम उम्र वाले ही बनेंगे जिलाध्यक्ष, चुनाव लड़ने पर भी रहेगी रोक
