विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में डॉक्टर के फ्लैट में 60 लाख की चोरी, परिवार गया था उज्जैन; दो फ्लैटों को चोरों ने बनाया निशाना

Published: Mon, 21 Sep 2026 10:40 AM (IST)

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर के फ्लैट से करीब 60 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी ...और पढ़ें

घर में ब‍िखरे सामान द‍िखाते डॉ. आरके सिन्‍हा।

घर में ब‍िखरे सामान द‍िखाते डॉ. आरके सिन्‍हा।

HighLights

  1. कदमकुआं में डॉक्टर के फ्लैट से 60 लाख की चोरी।

  2. परिवार की अनुपस्थिति में चोरों ने फ्लैट को निशाना बनाया।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जांच जारी है।

जागरण संवाददाता, पटना। कदमकुआं थाना क्षेत्र में चोरों ने एक डॉक्टर के फ्लैट को निशाना बनाकर करीब 60 लाख रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

घटना कांग्रेस मैदान के पास स्थित आंगन अपार्टमेंट की है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर आरके सिन्हा का परिवार उज्जैन गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने फ्लैट में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया।

दो फ्लैटों को बनाया निशाना

वारदात के दौरान चोरों ने अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में चोरी का प्रयास किया। इनमें से एक फ्लैट में चोरों को सफलता मिली और वहां से बड़ी मात्रा में आभूषण व नकदी चोरी कर ली गई।

चोरी गए सामान की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। दूसरे फ्लैट में भी चोरों ने सेंधमारी की कोशिश की, हालांकि वहां चोरी होने की जानकारी स्पष्ट नहीं है।

theft 1

सुबह परिचित को दी सूचना, तब खुला मामला

सुबह डॉक्टर आरके सिन्हा ने अपने एक परिचित को फ्लैट में चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद परिचित आंगन अपार्टमेंट पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कदमकुआं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच कराई। टीम ने फ्लैट के अंदर और घटनास्थल से संभावित साक्ष्यों को जुटाया है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि चोर फ्लैट में किस रास्ते से दाखिल हुए और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश

अपार्टमेंट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

चोरों ने वारदात से पहले अपार्टमेंट की रेकी की थी या अचानक मौका देखकर फ्लैट को निशाना बनाया, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस चोरी गए गहनों और नकदी के संबंध में परिजनों से जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- पटना जंक्शन पर यात्रियों को सावधान करने वाली कार्रवाई, 8 महिलाएं गिरफ्तार; मोबाइल से चांदी की बिछिया तक बरामद