Move to Jagran APP

सुशील मोदी जी आपको याद है न? जदयू ने पूछा, संजय जायसवाल को बताया राजद का पूर्व प्रखंड अध्‍यक्ष

Bihar Politics सुशील मोदी मौजूदा राजनीतिक हालात में काफी सक्रिय हो गए हैं। सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो पर वे हमलावर हैं। अब जदयू ने पलटवार करते हुए उनसे कई सवाल पूछ डाला है। उन्‍होंने वे बातें भी याद दिलाई जो उन्‍होंने कही थी।

By JagranEdited By: Vyas ChandraPublished: Tue, 27 Sep 2022 06:45 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 06:45 AM (IST)
सुशील मोदी जी आपको याद है न? जदयू ने पूछा, संजय जायसवाल को बताया राजद का पूर्व प्रखंड अध्‍यक्ष
लालू प्रसाद, नीतीश कुमार एवं सुशील मोदी। जागरण आर्काइव

पटना,  राज्य ब्यूरो। जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने कहा है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Ex Deputy CM Sushil Kumar Modi) भाजपा के मार्गदर्शक मंडल की प्रतीक्षा सूची में आ गए हैं। उन्‍होंने पूछा है कि राजनैतिक निर्वासन की प्रक्रिया में आपको 2020 में भेज दिया गया। याद है न जब पीएम मैटेरियल आपने कहा था। जब आपने कहा था कि बिहार में तो एक मोदी है ही, दूसरे की क्‍या जरूरत। जब भागलपुर से लोकसभा से जीते थे तब नीतीश कुमार, जार्ज फर्नांडिस और समता पार्टी का जयकारा लगाया था। 

loksabha election banner

तस्‍वीर के लिए नहीं कुछ और के लिए है चिंता 

प्रवक्‍ता ने कहा है कि अब उनकी चिंता का नया विषय यह कि सोनिया गांधी और नीतीश कुमार (Sonia Gandhi and Nitish Kumar) के बीच कितनी देर बात हुई, तस्वीर क्यों नहीं जारी हुई। असल में उनकी चिंता चौधरी देवी लाल की स्मृति सभा में विपक्ष के दिग्गजों के एक मंच पर इकट्ठा होने से पैदा हुई है। गैर भाजपा दलों की एकजुटता से बेचैनी हो रही है। स्मृति कार्यक्रम में लिए गए संकल्प, उसके बाद सोनिया गांधी से मुलाकात और भाजपा को हटाने के सवाल पर सर्वानुमति बनने से भाजपा की जमीन खिसक गई है।

राजद के प्रखंड अध्‍यक्ष अब भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष, अनुभव ही नहीं

वहीं दूसरी ओर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि भाजपा नेता सुशील मोदी अपने आका को खुश करने के लिए बयान दे रहे। वहीं राजद के प्रखंड अध्यक्ष रह चुके भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के पास तो राजनैतिक अनुभव ही नहीं है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता जिस तरह से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के खिलाफ बयान दे रहे वह उनकी हताशा का प्रत्यक्ष प्रमाण है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम से पूरे देश में भाजपा के खिलाफ एक माहौल बनना शुरू हो चुका है। सभी विपक्षी दल एकजुट होकर 2024 में भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने की योजना बनाने में लग गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.