Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएम-एसपी की हिम्‍मत नहीं होती थी कि हमारी बात काट दे, बिहार के पूर्व मंत्री को याद आया गुजरा वक्‍त

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2022 04:32 PM (IST)

    बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बसावन प्रसाद भगत ने कहा है कि आज के समय में मंत्री-विधायक की बात दारोगा और बीडीओ तक नहीं सुनते। एक समय था जब डीएम और एसपी उनकी बात काटने की हिम्‍मत नहीं कर पाते थे।

    Hero Image
    कुशवाहा सम्‍मेलन में शामिल पूर्व मंत्री बसावन प्रसाद भगत व अन्‍य। जागरण

    वैशाली (हाजीपुर), संवाद सूत्र। वैशाली के थाई वट मंदिर परिसर में आयोजित अखिल भारतीय कुशवाहा सम्‍मेलन में राजद शासनकाल में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान में भाजपा नेता वसावन प्रसाद भगत (Ex Minister Basawan Prasad Bhagat) ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। इसलिए ऐसे लोगों को समाज में सम्‍मान नहीं दें। इस क्रम में पूर्व मंत्री ने कहा कि जब वे मंत्री थे तो डीएम-एसपी की हिम्‍मत नहीं होती थी कि कोई बात काट दे। उस समय हमारे कार्यकर्ता भी एसपी के पास जाकर पैरवी करते थे। उनकी बातें सुनी जाती थी। लेकिन आज तो मंत्री-विधायक की दारोगा और बीडीओ तक नहीं सुनता। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में आज कायम है शांति व्‍यवस्‍था 

    अपने संबोधन में बिहार सरकार के पूर्व कारा मंत्री ने कहा कि आज बिहार में शांति व्यवस्था कायम है। एक समय ऐसा था जब मुजफ्फरपुर और वैशाली सहित कई जिलों में आतंक की स्थिति थी। अपराधियों का बोलबाला था। सरकार और प्रशासन के लोगों ने इसे खत्म करने का काम किया। उन्‍होंने कहा कि कुशवाहा समाज को एकजुट होने की जरूरत है। हमें एकजुटता का परिचय देने पर ही राजनीति में उचित भागीदारी मिलेगी।

    राजनीतिक तौर पर बनना है शक्तिशाली

    पूर्व मंत्री ने कहा कि हमें राजनीतिक तौर पर ताकतवर बनना है, ताकि हमारे समाज के जनप्रतिनिधि जीत कर लोकसभा और विधानसभा में जाएं, जो हमारी आवाज को बुलंद कर सकें। उन्होंने स्वर्गीय जगदेव प्रसाद की चर्चा करते हुए कहा की सौ में नब्बे शोषित हैं। जिसमें उन्होंने दलित, पिछड़ा सभी को एक साथ लेकर संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता कही थी। उनके बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। उन्हीं के बताए मार्ग पर चल कर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं।

    संगठन में महिलाओं की हो भागीदारी

    अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ललिता देवी कुशवाहा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। संगठन में महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए।  राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो ने कहा कि आज के युवा पीढी ने भगवान बुद्ध की विचारधारा को भुला दिया है। देश में अनंत समस्याएं हैं, युवा बेरोजगार हैं, किसानों की अपनी समस्याएं है, लेकिन समाधान किसी के पास नही है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से हीं कुछ होगा। इसके लिए उन्होंने सभा मे उपस्थित लोगों से सुझाव मांगे और कहा कि महासभा आपसे सीधा सुझाव चाहता है, अपना सुझाव भेजें।