छठ में लापरवाही पर डीएम ने 12 का रोका वेतन
छठ महापर्व की तैयारी में लापरवाही बरतने वाले 12 पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन बंद कर दिया गया है।
पटना। छठ महापर्व की तैयारी में लापरवाही बरतने वाले 12 पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन बंद करने का निर्देश जिलाधिकारी कुमार रवि ने दिया है। साथ ही 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मागा है। जिलाधिकारी ने भ्रमण में लापरवाही पायी तथा गुरुवार की देर शाम बैठक पर स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी लापरवाही बरतेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. एनके गौतम पर आरोप लगा है कि छठ महापर्व की तैयारी के कायरें में रूचि नहीं ले रहे हैं। छठ घाट पर उपस्थित नहीं रहते हैं। जिलाधिकारी ने उनसे 24 घटे मे स्पष्टीकरण मागा है।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक उमेश कुमार पिछले तीन दिनों से छठ पूजा की तैयारी के कायरें में भाग नहीं ले रहे हैं। मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक ब्रज किशोर सिंह पर लापरवाही बरतने एवं दूरभाष पर संपर्क करने के बावजूद भी जाच तिथि को अनुपस्थित रहने का आरोप है। कनीय अभियंता, एलएइओ-02 रमन कामत पर कार्यो में रूचि नहीं लेने एवं बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने का आरोप लगा है। जिलाधिकारी ने वेतन बंद करते हुए 24 घटे के अंदर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है।
पथ निर्माण विभाग के पटना सिटी स्थित कनीय अभियंता सुधीर कुमार झा, सुनील कुमार और एलएइओ-1 के कनीय अभियंता कुमार रामानुज पर बिना सूचना के अपने प्रतिनियुक्त स्थल से अनुपस्थित रहने का आरोप है। कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल, बख्तियारपुर भोला शरण पर जानबूझ कर छठ ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का आरोप है। कॉल तक रिसीव नहीं कर रहे अधिकारी
सहायक अभियंता, डूडा-02, अजय कुमार पाण्डेय पर तैयारी संबंधी कायरें में रूचि नहीं लेने एवं छठ संबंधी कार्य में असमर्थता व्यक्त करने के कारण जिलाधिकारी द्वारा 24 घटे के अंदर स्पष्टीकरण की माग की गई है। कनीय अभियंता डूडा धर्मेन्द्र कुमार ने कार्य में असमर्थता जता दी। पटना सिटी पथ प्रमंडल के कनीय अभियंता रजनीबल्लभ एवं कनीय अभियंता उच्जवल कुमार पर प्रतिनियुक्त स्थल से अनुपस्थित रहने तथा मोबाइल पर सम्पर्क करने पर मोबाईल रिसीव नहीं करने का आरोप है। जिलाधिकारी ने अगले आदेश तक वेतन बंद करते हुए 24 घटे के अंदर स्पष्टीकरण की माग की है।