दीपावली-छठ पर जगमग होगी राजधानी: पटना में लगेंगी 47 हजार लाइटें, 92 घाट हो रहे तैयार
पटना नगर निगम दीपावली और छठ पूजा के लिए राजधानी को जगमग करने की तैयारी में है। शहर में 47 ...और पढ़ें

दीपावली-छठ पर जगमग होगी राजधानी
HighLights
राजधानी को जगमग करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।
शहर में कुल 47 हजार लाइटें लगाने का लक्ष्य निर्धारित।
छठ पूजा के लिए 92 घाटों को किया जा रहा तैयार।
डिजिटल डेस्क,पटना। दीपावली व छठ पूजा में राजधानी को जगमग एवं साफ-सुथरा बनाने के लिए खास व्यवस्था की जा रही है। पटना नगर निगम की तरफ से शहर के अलग-अलग जगहों पर 3000 फल्ड व मेटल लाइटें व 17000 ट्यूब लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नगर निगम के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दीपावली-छठ पूजा की तैयारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गली-मुहल्ले व कई सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त लाइटें लगायी जा रही है।
47 हजार लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित
नगर निगम द्वारा दीपावली व छठ पूजा में व्रतियों के लिए पटना नगर निगम के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए घाट व रास्तों को जगमग बनाने के लिए नयी तकनीक की लाइट लगायी जा रही है।
अधिकारियों के द्वारा 47 हजार लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत पहले चरण में अबतक 1800 लाइट अबतक इंस्टॉल कर दिया गया है।
50 हाईमास्ट-2200 स्ट्रीट लाइट इंस्टॉल, समय सीमा तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित
बता दें कि शहर में अब तक 50 हाईमास्ट लाइट व 2200 स्ट्रीट लाइट लगायी जा चुकी है। अधिकारियों के द्वारा दीपावली व छठ पूजा से पहले पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित करने किया गया है। वहीं गंगा घाट व अन्य रास्तों पर घाट निर्माण व अन्य बड़ी सुविधा लगाने का शुरू करने का काम किया जा रहा है।
फिलहाल अंचलवार नियुक्त अधिकारियों के द्वारा गंगा घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत डबल लेयरिंग और क्रॉस बैरिकेडिंग को मजबूत करने का काम जारी है।
छठव्रतियों के लिए 92 घाटों को किया जा रहा तैयार
राजधानी के शहरी इलाकों में छठव्रतियों के लिए 92 घाटों को चिह्नित किया गया है। जिसके निर्माण की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। बाढ़ से छतिग्रस्त घाटों को,सीढ़ियों और संपर्क पथों की मरम्मति तेजी से की जा रही है।
वहीं छठ पूजा में घाटों पर जुटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष तीन स्तरीय बैरिकेडिंग की जा रही है। घाटों के अलावा 82 स्थायी व अस्थायी तालाबों, पोखरों व पार्कों में व्रतियों के छठ पूजा के लिए तैयारी का काम जारी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।