पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बनी गहरी खाई, वायरल हो रहा उनका ये सुपरहिट गाना
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का विवाद किसी से छुपा नहीं है। विवाद के बीच दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
पटना, जेएनएन। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और बेहतरीन अदाकारा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के बीच काफी समय से चल रहा विवाद अब किसी से नहीं छुपा है। दोनों आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर एक-दूसरे पर कॉमेंट करते रहते हैं और दोनों ही सुर्खियों में बने रहते हैं।
कुछ वक्त पहले अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर जान से मारने की धमकी और इंडस्ट्री में काम करने से रोके जाने, बदनाम किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इन्हीं विवादों के बीच पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक पुराना वीडियो यूट्यूब पर कई बार देखा जा रहा है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की फिल्म त्रिदेव (Tridev) का यह गाना आरा जिला के भतार (Aara Jila Ke Bhatar) इन दिनों यूट्यूब और लोगों के बीच धमाल मचाए हुए है।
आरा जिला के भतार गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह (Akshara Singh Aara Jila Ke Bhatar Song) ने पिंक कलर कि डीप नेक ब्लॉउस और शॉर्ट पिंक घागरा पहना हुआ है, जिसमे अक्षरा गजब की खूबसूरत लग रही हैं। अक्षरा गाने में अपनी कातिलाना अदाओं से कहर बरसाती हुईं नजर आ रहीं है।
अक्षरा गाने में जमकर ठुमके और बेहतरीन एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं। अक्षरा कर्ली हेयर और बेहतरीन सिंपल मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने में अक्षरा के साथ दो और एक्ट्रेस भी जमकर ठुमके लगती नजर आईं हैं। यही वजह है कि ये गाना यूट्यूब पर 26 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
आपको बता दे की गाना आरा जिला के भतार के बोल आजाद सिंह ने दिया है और गाने को सिंगर नीतू सिंह ने गाया है। फिल्म त्रिदेव 2017 की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म रह चुकी है। फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह मुख्य किरदार में हैं। साथ ही अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) और एक्ट्रेस नेहा श्री सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुकी हैं। फिल्म में अक्षरा सिंह और पवन सिंह की केमेस्ट्री को दर्शको ने काफी पसंद किया है।