Move to Jagran APP

तीन साल पहले हुआ दुष्‍कर्म, आठ को थी गवाही, उससे पहले इस हालत में मिली बेगूसराय की लड़की

बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्‍कर्म पीड़ि‍ता की संदेहास्‍पद स्थितियों में हुई मौत से सनसनी फैल गई है। लड़की का शव फंदे से लटका मिला। दुष्‍कर्म मामले में उसकी गवाही आठ जुलाई को होनेवाली थी।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 04:17 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 04:17 PM (IST)
तीन साल पहले हुआ दुष्‍कर्म, आठ को थी गवाही, उससे पहले इस हालत में मिली बेगूसराय की लड़की
लड़की की हत्‍या का आत्‍महत्‍या, गुत्‍थी सुलझाने में जुटी पुलिस। सांकेतिक तस्‍वीर

वीरपुर (बेगूसराय), संवाद सूत्र। बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की की संदेहास्‍पद स्थितियो में हुई मौत से सनसनी फैल गई है। खास बात यह कि मृतका दुष्‍कर्म पीड़‍िता थी। इसी मामले में आठ जुलाई को उसकी गवाही होने वाली थी। उससे पहले गुरुवार रात अपने ही घर में फंदे से लटका उसका शव मिला। घटना की सूचना पर वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार, एसआइ दयाशंकर राम एवं एसआइ अंजलि घटना स्थल पर पहुंचे। हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। 

loksabha election banner

घटना को लेकर हो रही कई तरह की चर्चा 

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि किशोरी के साथ करीब तीन साल पहले दुष्कर्म की घटना हुई थी। अदालत में केस चल रहा है। आठ जुलाई को उस मामले में पीड़‍िता की गवाही होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई। कुछ लोग इस घटना को उसी से जोड़कर हत्या की बात बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि घटना के कुछ देर पहले किशोरी एवं उसकी मां में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद गुस्से में किशोरी ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। लड़की के पूरे गर्दन पर काला निशान बना हुआ है। नाक पर चोट के निशान भी मिले हैं।

आत्‍महत्‍या या हत्‍या, गुत्‍थी सुलझाने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना से किशोरी की मां, बहन सहित स्वजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं से पुलिस गहन जांच में जुट गई है। पुलिस तफ्तीश से मामले की सच्‍चाई सामने आने की उम्‍मीद है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.