जिसे कहती थी भाई उसी की नजर निकली गंदी, मौका पाकर किया गंदा काम, फिर...
पटना में मेडिकल की तैयारी करने वाली एक छात्रा से उसके भाई के दोस्त ले मौकर पाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 08:05 PM (IST)
पटना [जेएनएन। पटना में फिर एक लड़की से दुष्कर्म की वारदात हुई है। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में शनिवार को मेडिकल की तैयारी करने वाली छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने देर शाम आरोपित सोनू (22) को गिरफ्तार कर लिया। वह बक्सर जिले का रहने वाला है। आरोपित लड़की के भाई का दोस्त है, जिसे लड़की भाई कहती थी।
जानकारी के मुताबिक, पाटलिपुत्र थाने के पास एक मोहल्ले में सोनू किराए पर रहता है। वह मेडिकल की तैयारी करता था। उसी मकान के ऊपरी तल पर मेडिकल की तैयारी करने वाला एक और लड़का अपनी बहन के साथ रहता है। वह भी मेडिकल की तैसारी करती है।
लड़की के आरोप के अनुसार दो दिन पहले उसका भाई किसी काम से बाहर गया था। वह नहाने गई, तभी सोनू कमरे में चला गया। जैसे ही बाथरूम से निकलकर कमरे में आई तो सोनू ने उसके साथ जबरदस्ती की।
लड़की ने बताया कि उसने डर व लोकलाज से मामले को दबाए रखा। जब बड़ी बहन ने दिल्ली से उसे कॉल किया, तब उसने पूरे मामले की जानकारी दी। बहन के कहने पर वह थाने में गई और शिकायत दर्ज कराई।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें