विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीपीओ में मुफ्त बन रहा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, घर बैठे भी बनवा सकते हैं मगर देने होंगे इतने पैसे

By Vyas ChandraEdited By:
Published: Thu, 18 Nov 2021 07:17 AM (IST)

सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्‍त बुजुर्गों को हर साल जीवन प्रमाणपत्र बनवाकर उसे बैंक में प्रस्‍तुत करना होता है। इसमें खासकर ...और पढ़ें

जीवन प्रमाणपत्र के लिए डाक विभाग की बड़ी पहले। सांकेतिक तस्‍वीर
जीवन प्रमाणपत्र के लिए डाक विभाग की बड़ी पहले। सांकेतिक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्‍त बुजुर्गों को हर साल जीवन प्रमाणपत्र बनवाकर उसे बैंक में प्रस्‍तुत करना होता है। इसमें खासकर अकेले रह रहे बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। लेकिन डाक विभाग की पहल से बुजुर्गों को काफी राहत मिलेगी। उनकी समस्‍याओं को देखते हुए डाक विभाग की ओर से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Digital Live Certificate) बनवाने की विशेष पहल की गई है। डाकिए के जरिए यह सर्टिफिकेट शुल्क देकर बनवाया जा सकता है।  पटना जीपीओ में जाकर भी इसे बनवा सकते हैं।

बिना शुल्‍क के बनवाएं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

पीएमजी पूर्वी बिहार पंकज कुमार मिश्र ने कहा है कि पटना जीपीओ में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। जीपीओ के पूर्वी बरामदे में पेंशनरों के लिए बैठने, शुद्ध् पेयजल, सैनिटाइजर, मास्क आदि की भी व्यवस्था है। बारी-बारी से सहूलियत भरे माहौल में यहां डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाया जा रहा है।

चलने-फिरने में असमर्थ के लिए है ऐसी व्‍यवस्‍था

पीएमजी ने बताया कि वैसे बुजुर्ग या दिव्यांग जो पटना जीपीओ नहीं आ सकते हैं, उनके लिए भी व्‍यवस्‍था की गई है। वे घर बैठे डाकिया के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। हालांकि लेकिन इसके लिए उन्‍हें शुल्‍क का भुगतान करना होगा। पीएमजी ने बताया कि डाकिया के माध्‍यम से डिजिटल लाइफ सर्टि‍फिकेट बनवाने के लिए उन्हें मोबाइल नंबर 9341506321 पर काल करना होगा। इस सेवा के लिए 70 रुपये प्रति सर्टिफिकेट शुल्क देना होगा। इसके बाद जरूरी कागजात लेकर उनका प्रमाणपत्र बना दिया जाएगा। 

बता दें कि डिजि‍टल लाइफ सर्टिफिकेट बुजुर्गो के लिए  किसी गिफ्ट से कम नहीं होगा। प्रमाणपत्र बनवाने में डाक विभाग ने जैसी व्‍यवस्‍था की है, वह खासकर काफी वृद्ध एवं लाचार लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा। उन्‍हें घर बैठे ही यह मिल सकेगा। जो जीपीओ जा सकेंगे, उन्‍हें कोइ्र शुल्‍क नहीं देना होगा।