विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanteras 2022: धनतेरस आज, यहां जानिए इन राशि वालों को किन चीजों की करनी चाहिए खरीदारी और क्या है शुभ मुहूर्त

By Jagran NewsEdited By: Rahul Kumar
Published: Sat, 22 Oct 2022 07:21 AM (IST)

Dhanteras 2022 शनिवार को धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन ...और पढ़ें

Dhanteras 2022: धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी। सांकेतिक तस्वीर
Dhanteras 2022: धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना।  Dhanteras 2022: कार्तिक कृष्ण पक्ष प्रदोष व्यापिनी त्रियोदशी में धनतेरस मनाया जाएगा। शनिवार को 4 बजकर 33 मिनट पर त्रियोदशी शुरू हो जाएगी। उसके साथ ही धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त भी प्रारंभ हो जाएगा। वहीं 23 अक्टूबर यानी  रविवार को नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी। उसी दिन हनुमान जयंती मनाई जाएगी। 24 अक्टूबर यानी सोमवार को दीपावली का पावन त्योहार मनाया जाएगा। उसके लिए राजधानी में घरों की सजावट का काम तेज हो गया है।

धनतेरस के दिन इन चीजों की होती है खरीदारी

आचार्य पंडित विनोद झा वैदिक का कहना है कि विभिन्न पंचांगों के अनुसार 22 अक्टूबर को त्रियोदशी के दिन धनतेरस मनाया जाएगा। उस दिन चांदी, तांबा, कांसा आदि के बर्तन, यंत्र, वस्त्र, विद्युत उपकरण, वाहन की खरीदारी, भूमि, भवन तथा  व्यापार आरंभ, अचल संपत्ति में निवेश करना अत्यंत शुभ रहेगा I इसके अलावे सजावट की सामग्री, पठन-पाठन का सामान, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, धनिया, हल्दी गांठ, गोमती चक्र, कमलगट्टा, वस्त्र  आदि भी खरीदना चाहिए।  धनतेरस के दिन दरिद्रता का नाश व सुख-समृद्धि के वास हेतु घर और प्रतिष्ठान में नई झाड़ू खरीदने की परंपरा है I  

यम के निमित्त होगा दीपदान  

राजापुर सियाबिहारी कुंज ठाकुरबाड़ी के महंत पंडित नागेन्द्र दास का कहना है कि शनिवार को कार्तिक कृष्ण प्रदोष व्यापिनी त्रयोदशी से दीपोत्सव का पंच दिवसीय पर्व व धन की देवी का उत्सव आरंभ हो जाएगा I  इस दिन प्रदोषकाल में यम के निमित्त तिल तेल का दीपक घर के बाहर दक्षिण मुख प्रज्वलन करने से काल- संकट, रोग,शोक, भय, दुर्घटना, अकाल या अपमृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है I इस दिन छत पर अष्टदल बनाकर तिल तेल से युक्त दीपक जलाकर लक्ष्मी, इंद्र, कुबेर का ध्यान करने से ऐश्वर्य तथा आर्थिक तरक्की होती है।

राशि के अनुसार करे खरीदारी, होगी भाग्य में वृद्धि

मेष राशि :-- चांदी या तांबा के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान

वृष राशि :--  चाँदी या तांबे के बर्तन, वस्त्र, श्रृंगार की सामग्री, कलश  

मिथुन राशि:- स्वर्ण आभूषण, स्टील के बर्तन, हरे रंग के घरलू सामान, पर्दा

कर्क राशि :- चांदी के आभूषण या पायल, बर्तन, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान

सिंह राशि:- तांबे के बर्तन या कलश, वस्त्र, सोना

कन्या राशि :-  गणेश की मूर्ति, सोना या चांदी के आभूषण, कलश

तुला राशि:- वस्त्र, सौंदर्य सामान या सजावटी सामान, चांदी या स्टील के बर्तन

वृश्चिक राशि:- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने के आभूषण, बर्तन, तांबा या मिट्टी का गमला

धनु राशि :- स्वर्ण आभूषण, तांबे या स्टील बर्तन  

मकर राशि:-  वस्त्र ,वाहन, चांदी के बर्तन या आभूषण

कुंभ राशि :- सौंन्दर्य के सामान, स्वर्ण, ताम्र पात्र, जूता-चप्पल

मीन राशि :- स्वर्ण आभूषण, चांदी या पीतल के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

आज व कल खरीदारी का शुभ मुहूर्त 

22 अक्टूबर शनिवार

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:11 बजे से 11:57 बजे तक

स्थिर लग्न में धनतेरस की खरीदारी को काफी शुभ माना जाता है। 

स्थिर लग्न- वृष, सिंह, कुंभ