Move to Jagran APP

दुर्गा पूजा : नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, जानिए इसके लाभ

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हाेती है। मां के इस रूप की पूजा के साथ कई मान्यताएं जुड़ी हैं। जानिए मां शैलपुत्री की पूजा से मिलने वाले लाभ...

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 08:50 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2016 05:06 PM (IST)
दुर्गा पूजा : नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, जानिए इसके लाभ
दुर्गा पूजा : नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, जानिए इसके लाभ

पटना [वेब डेस्क]। पितृपक्ष की समाप्ति के बाद शनिवार से नवरात्रि आरंभ है। नवरात्रि के विभिन्न दिन मां के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन मां के 'शैलपुत्री' रूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि

loksabha election banner
माता आदि शक्ति का जन्म पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री के रूप में हुआ था। इस कारण उनका नाम 'शैलपुत्री' पड़ा। मां शैलपुत्री बैल की सवारी करती हैं। आइए देखें माता के शैलपुत्री रूप की पूजा से होने वाले लाभ...
मान्यता है कि...
- माता शैलपुत्री की पूजा करने से मनुष्य निरोग रहता है। आपदाओं से मुक्ति मिलती है।
- मां की प्रतिमा स्थापित करने पर वहां आपदा व रोग आदि का खतरा नहीं रहता है तथा खुशहाली आती है।
- मां शैलपुत्री की पूजा से भक्तों को धन वैभव, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा भी मिलती है।
- महिलाएं अपने सुहाग की लम्बी उम्र की मनोकामना के लिए मां शैल पुत्री की पूजा कर नारियल और सुहाग के सामान चढ़ाती हैं।
- माता अपने भक्त के सभी कष्टों को हर लेती हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.