मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने फतुहा अस्पताल गेट पर जड़ा ताला
आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर पटना के फतुहा अस्पताल गेट पर ताला ज़ड़ दिया। इस दौरान घंटों कार्यकर्ता वबाल करते रहे।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 12:47 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 12:47 PM (IST)
पटना, जेएनएन। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का विरोध बढ़ गया है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं का एक बार फिर बड़े स्तर पर विरोध देखने को मिला। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने फतुहा गेट पर ताला लगा दिया। इस दौरान किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। यहां तक की एंबुलेंस भी गेट पर ही रोके रखी।
सुबह से ही आशा कार्यकर्ता लामबंद दिखे। 18 सूत्रीय मांगों के लेकर सड़क पर उतर आए। इस दौरान काफी देर तक उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था को रोक दिया। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने अपने तेवर से मांगे पूरी करने के लिए विरोध जताया। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमारा हक छीना जा रहा है। हमारा दायरा बढ़ाना चाहिए। मानदेय करीब 18 हजार से ऊपर होना चाहिए। विदित हो कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता पिछले एक महीने से विरोध कर रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें