Move to Jagran APP

बिहार में तापमान में गिरावट, सात तक पड़ेंगी रिमझिम फुहारें

बिहार में मौसम सुहावना बना हुआ है तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना सहित प्रदेश के कई इलाकों में सात अगस्त तक रिमझिम फुहारें पड़ती रहेगी।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 04 Aug 2018 08:17 PM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 11:31 PM (IST)
बिहार में तापमान में गिरावट, सात तक पड़ेंगी रिमझिम फुहारें
बिहार में तापमान में गिरावट, सात तक पड़ेंगी रिमझिम फुहारें

पटना [जेएनएन]।  बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में हो रही मानसूनी बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी पटना सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भी बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

सात तक राजधानी में पड़ती रहेंगी फुहारें

सूबे में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से आगामी सात अगस्त तक राजधानी में मानसून की फुहारंक पड़ती रहेंगी। बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। उसके बाद सूबे के कुछ भागों में तेज बारिश हो सकती है। 

 पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में सूबे में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है। सक्रियता के कारण ही सूबे में रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं। इस तरह की स्थिति आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। 

शुक्रवार को भी राजधानी के आकाश में बादलों का आना-जाना लगा रहा। दोपहर में वातावरण में थोड़ी उमस बढ़ी तो शाम को रिमझिम फुहारों ने बड़ी राहत दी। राजधानी में अधिकतम 32.6 एवं न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में आद्र्रता 88 फीसद रिकॉर्ड की गई। न केवल पटना बल्कि गया, भागलपुर एवं पूर्णिया में भी बारिश हुई। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में पूरे देश के साथ ही राज्य के अधिकांश भागों में मानसून की बारिश हो रही है। बारिश होने से प्रदेश के निराश किसानों में आशा की किरण जगी है। गांवों में काफी जोर-शोर से धान की रोपनी चल रही है।

तापमान गिरा

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 24.0 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 33.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.