Move to Jagran APP

मुंगेर और खगडिय़ा पहुंचा जागरण दहेज मुक्ति रथ, उमड़े लोग

दहेज कुप्रथा पर लगाम लगाने के लिए दैनिक जागरण ने मुहिम छेड़ रखी है, जिसके लिए बिहार के सभी जिलों के लिए दहेज मुक्ति रथ रवाना किया गया। गाजे-बाजे के साथ रथ का भव्य स्वागत किया गया।

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 30 Nov 2017 02:11 PM (IST)Updated: Thu, 30 Nov 2017 06:05 PM (IST)
मुंगेर और खगडिय़ा पहुंचा जागरण दहेज मुक्ति रथ, उमड़े लोग

पटना [जागरण टीम]। दैनिक जागरण का दहेज मुक्ति रथ गुरुवार को मुंगेर (जमालपुर)व खगडिय़ा में था। दोनों जगहों पर गाजे-बाजे के साथ रथ का भव्य स्वागत किया गया। कहीं आतिशबाजी की गई तो कहीं पुष्प वर्षा।

loksabha election banner

इस दौरान गण्यमान्य लोगों व अधिकारियों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं,छात्र-छात्राओं और महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। लौहनगरी जमालपुर में सुबह नौ बजे आदर्श थाना परिसर में दैनिक जागरण भागलपुर के संपादकीय प्रभारी संयम कुमार, महाप्रबंधक राजाराम तिवारी ने प्रभारी एसपी हरिशंकर कुमार, एसडीओ डॉ. कुंदन कुमार और सौंदर्य प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट गुणोफर मोकीम को मशाल सौंपे।

इसके बाद मशाल एक हाथ से दूसरे हाथ में आगे बढ़ता चला गया। विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों के साथ ही इंस्पेक्टर अरङ्क्षवद कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष विश्वबंधु, भाजपा जिलाध्यक्ष लालमोहन गुप्ता के साथ हजारों की भीड़ मशाला यात्रा में शामिल हो गई।

मशाल यात्रा शहर के जिस मार्ग से गुजरा, उस मार्ग पर जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ आतिशबाजी की। हर कोई जागरण की मुहिम की सराहना कर रहे थे। नयागांव में बुधवार को ही पूजा और प्रद्युमन की शादी हुई थी। दोनों ने दहेज मुक्त शादी कर समाज को  नया संदेशा दिया था। मंडप से लेकर वरमाला तक में जागरण के दहेज मुक्ति अभियान की नारे लिखी हुई तख्तियां थीं।

पूजा एवं प्रद्युमन ने दहेज मुक्ति मशाल को थाम यात्रा में भी अपनी भागीदारी दी। पूजा ने कहा, माना अंधेरा घना है, लेकिन एक दीपक जलाना कहां मना है। दैनिक जागरण का अभियान दहेज मुक्त समाज के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। खगडिय़ा में दैनिक जागरण के दहेज मुक्ति रथ का शहर के बलुआही ठाकुरबाड़ी प्रांगण में लोगों ने उत्साहित होकर स्वागत किया।

इस दौरान निकाले गए मशाल जुलूस में जिलाधिकारी जय सिंह, एसपी मीनू कुमारी सहित विभिन्न अधिकारी, मधेपुरा से लोकसभा के प्रत्याशी रहे विजय सिंह कुशवाहा और भारी संख्या में लोग शामिल हुए। मौके पर डीएम और एसपी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में जागरूकता आएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि दहेज सामाजिक कुरीति ही नहीं अभिशाप भी है। दहेज लेना और देना दोनों ही अपराध है। इसका  जितना भी विरोध किया जाए कम है। वर्तमान परिवेश में महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार में कहीं न कहीं दहेज का योगदान रहता है। इसे जड़ से मिटाने का संकल्प लेना चाहिए।

जिप अध्यक्ष कुमारी श्वेता भारती, नगर परिषद की सभापति सीता देवी व मुखिया संघ की चौथम प्रखंड अध्यक्ष मनीषा देवी ने भी दहेज को सामाजिक कोढ़ बताया। वहीं, जदयू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि दैनिक जागरण की ओर से दहेज प्रथा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की जितनी भी सराहना की जाए कम है। जागरण दहेज मुक्ति मशाल को बलुआही ठाकुरबाड़ी से निकालकर पूरे शहर में घुमाया गया। इस दौरान डॉ. एच प्रसाद, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. जयनेंद्र नाहर आदि भी मौजूद  थे।
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.