पटना में मरीज बन डॉक्टर के घर में घुसे डकैत, बेटी की हिम्मत से टली बड़ी वारदात
पटना में मरीज बन डॉक्टर के घर में डकैत घुस गए। इस बीच डॉक्टर की बेटी ने हिम्मत व सूझबूझ से न केवल बड़ी वारदात टाली, बल्कि तीन डकैतों को गिरफ्तार भी करा दिया।
By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 24 Apr 2018 12:25 PM (IST)Updated: Tue, 24 Apr 2018 11:15 PM (IST)
style="text-align: justify;">पटना [जेएनएन]। अपराधी मरीज बनकर डॉक्टर के नर्सिंग होम पहुंचे। वहां से वे नर्सिंग होम के उपर डॉक्टर के घर में गेट तोड़कर घुस गए। फिर परिवार को बंधक बना लूटपाट आरंभ कर दी। इसी बीच डॉक्टर की बेटी ने हिम्मत व सूझबूझ दिखा न केवल बड़ी लूट को बचाया, बल्कि तीन अपराधियों (डकैतों) को गिरफ्तार कराने में भी मदद की। घटना पटना के दानापुर स्थित रूपसपुर इलाके की है।
दानापुर के रूपसपुर में डॉ. हेमंत कुमार झा का 'नीति नर्सिंग होम' है। इसके उपर वे परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी नीलम झा और पुत्री नीति झा भी डॉक्टर हैं। देर रात करीब डेढ़ बजे आठ डकैत मरीज बनकर नर्सिंग होम पहुंचे। उन्होंने कम्पाउंडर को कब्जे में लिया, फिर गेट तोड़ उपर डॉक्टर के आवास में जा पहुंचे।
वारदात के दौरान डकैतों ने डॉक्टर हेमंत झा के पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इसी बीच उनका पालतू कुत्ता शोर मचाने लगा। डॉक्टर की बेटी नीति झा ने डकैतों को कुत्ते की आवाज से हो रही परेशानी को भांप लिया। उन्होंने कुत्ते को बांधकर कमरे में बंद करने की इजाजत मांगी तो डकैतों ने हामी भर दी। इसके बाद नीति ने नीचे जाकर एक मरीज के फोन से कई पुलिस थानों को फोन कर दिया।
इस बीच लूटपाट कर पांच डकैत 60 हजार नगद समेत आठ लाख आभूषण लेकर चले गए। शेष तीन और समान की लूट के लिए रुके रहे। इसी बीच पुलिस ने पूरे परिसर को घेर लिया। पुलिस ने मौके से तीन डकैतों को धर दबोचा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें