विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Today: क्या बिहार में भी दिखेगा चक्रवात 'मुरासु' का असर? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:15 AM (IST)

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मुरासु का बिहार के मौसम पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. चक्रवाती तूफान मुरासु का बिहार पर नहीं होगा प्रभाव।

  2. अगले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम रहेगा शुष्क।

  3. सुबह हल्की धुंध, दिन में धूप और सामान्य तापमान।

जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु का बिहार के मौसम पर कोई खास प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वर्षा की संभावना नहीं होने से लोगों को फिलहाल किसी तरह की मौसमी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हालांकि, सुबह के समय वातावरण में नमी के कारण हल्की धुंध छाने की स्थिति बनी रह सकती है। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा।

चार से पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। तीन से चार दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहेगा।

मंगलवार को औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा को छोड़ कर पटना सहित अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम 31.0 डिग्री सेल्सियस एवं 33.5 डिग्री सेल्सियस कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को पटना सहित अन्य भागों में बादलों की लुका-छिपी और तेज धूप के साथ हल्की गर्मी का प्रभाव बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में एक सप्ताह तक विशेष बदलाव के आसार नहीं है।

प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गया का तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 21.2 दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।