Move to Jagran APP

दही के गुण जानकर हो जाएंगे हैरान, अपनी डाइट में शामिल करना समझेंगे जरूरी

दही कई ऐसे अच्छे तत्व पाए जाते है जिसका सेवन करने से स्वास्थ काफी लाभदायक रहता है। इसके गुण जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 06:27 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 06:27 PM (IST)
दही के गुण जानकर हो जाएंगे हैरान, अपनी डाइट में शामिल करना समझेंगे जरूरी
दही के गुण जानकर हो जाएंगे हैरान, अपनी डाइट में शामिल करना समझेंगे जरूरी

पटना [जेएनएन]। दही में मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन्स हमारी बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। यह पेट के लिए तो अच्छा होता ही है, साथ ही यह वेट लॉस करने में भी मददगार साबित होते हैं। इसमें कई ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिसके कारण यह दूध की अपेक्षा जल्दी पच जाता है। जिन लोगों को पेट की परेशानिया, जैसे अपच, कब्ज, गैस बीमारिया घेरे रहती हैं, उनके लिए दही या उससे बनी लस्सी, छाछ पीना फायदेमंद रहता है। डाइजेशन अच्छी तरह से होने लगता है और भूख खुलकर लगती है। डायटीशियन शिप्रा प्रकाश ने दही के गुणों के बारे यह बताया है।

loksabha election banner

पेट की बीमारियों से राहत

नियमित रूप से दही का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई बीमारियों से राहत मिजती है। इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रीएंट्स पाचन पंत्र को दुरूस्त रखते हैं।

स्किन को रखे हेल्दी

इसमें जिंक, विटमिन और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।

मोटापा करे कम

इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कॉर्टिसॉल की मात्रा को बढ़ने से रोकता है जो कॉलेस्ट्रोल और हाइपरटेंशन का कारण है।

बालों के लिए फायदेमंद

दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड बालों को असमय सफेद होने और झड़ने से रोकता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को हेल्दी रखते हैं।

हड्डिया बनाएं मजबूत

इसमें कैल्शियम और फास्फोरस काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं जो दातों और हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे हड्डियों की बीमारी 'ऑस्टियोपोरोसिस (इसमें हड्डिया कमजोर हो जातीं हैं) का खतरा भी कम रहता है।

दिल का रखे खयाल

यह कॉलेस्ट्रोल और हाइपरटेंशन के खतरे को कम करने के साथ ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल में करने में भी मदद करता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

इम्यूनिटी पावर बढ़ाए

दही में अच्छा बैक्टीरिया पाया जाता हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होते हैं। इससे कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है और शरीर भी मजबूत बनता है।

रखें ध्यान

दही की तासीर ठंडी होती है ऐसे में अगर आपको सर्दी, खासी, जुकाम, टासिल्स, अस्थमा एवं सास की तकलीफ है तो दही न खाएं। इसके अलावा इसे रात में खाने से बचना चाहिए क्योंकि रात के समय दही पचने की बजाए शरीर में कफ बनाना शुरू कर देता है जो नुकसानदेह रहता है।

कब न खाएं

दही को कभी भी रात में सोने से पहले न खाएं। इससे कफ और सर्दी की समस्या हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.