वहशी बाप नाबालिग बेटी से करता था गंदा काम, मां ने सुना तो उड़े होश, जानिए फिर
दरिंदा बाप अपनी ही नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। बेटी को अकेली पाकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता था। जब ये बात उसकी पत्नी को पता चली तो उसने पति को गिरफ्तार करा दिया।
पटना, जेएनएन। राजधानी के दानापुर इलाके में रहने वाले एक वहशी ने 14 साल की अपनी नाबालिग बेटी के साथ हैवानियत की हदें पार की। महीनों उससे दुष्कर्म करता रहा। मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
शिकायत के अनुसार किशोरी के साथ उसका पिता कई माह से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपित ठेला चालक है। पीडि़ता की मां घर- घर जाकर दाई का काम करती है। अक्सर वह घर के बाहर रहती है। बेटी अकेले रहती थी। इसका फायदा उठाकर पिता दुष्कर्म कर रहा था और बेटी को धमकाता था कि किसी को जानकारी दी तो जहर देकर मार डालेंगे।
पिता के डर से पीडि़ता किशोरी डरी-सहमी सी रहती थी। आरोपित ने बेटी से दुष्कर्म के दौरान उसे दांत से काटकर जख्मी भी कर दिया था। बुधवार को जब महिला घर पहुंची तो बेटी ने रोते हुए बाप की करतूतें बताईं। इसके बाद महिला ने दानापुर थाने पहुंचकर दुष्कर्मी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार किया और थाने ले आई। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीडि़ता की मेडिकल जांच कराई जाएगी।