हाथ पैर बांध मिल मालिक और ट्रांसपोर्टर को तालाब में फेंका, तड़प-तड़पकर हुई मौत
सासाराम में बेखौफ अपराधियों ने राइस मिल मालिक और उसके मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों को खेत में फेंक दिया। इस डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है।
By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 10:41 AM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 11:08 PM (IST)
रोहतास [जेएनएन]। हाथ-पैर बांधने के बाद राइस मिल मालिक मानिक चंद गुप्ता और ट्रांसपोर्टर गोपाल साह को बदमाशों ने तालाब में फेंक दिया। इस कारण देानों की पानी में तड़प-तड़पकर मौत हो गई। इस बीच मानिक चंद के राइस मिल से मंगलवार देर रात बदमाश 300 क्विंटल धान ट्रक पर लादकर चंपत हो गए। वारदात रोहतास जिलान्तर्गत परसथुआं थाना क्षेत्र के लहेरी गांव की है। हत्या और लूट से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार सुबह मोहनियां से आरा जाने वाली सड़क को करीब छह घंटे तक जाम कर दिया।
40 वर्षीय मानिक चंद परसथुआं थाना क्षेत्र में दीघटी गांव के निवासी थे। लहेरी गांव में वे खुशबू मिनी राइस मिल का संचालन करते थे। सोहसा गांव वासी गोपाल साह ट्रांसपोर्टर थे। दोनों में मित्रता थी। कैमूर जिला के कोटा गांव में शादी समारोह से वे मंगलवार रात घर लौट रहे थे। दोनों बुलेट बाइक से थे। रात 12 बजे के करीब मानिक चंद ने सीसीटीवी से कनेक्ट अपने सेलफोन में देखा कि उनके राइस मिल पर ट्रक लगा लुटेरे धान की बोरी लाद रहे हैं। उसके बाद वे मिल की ओर चल पड़े। मिल से थोड़ी दूर पर बाइक की आवाज सुन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हाथ-पैर बांध दोनों को तालाब में फेंक दिया। उनके ऊपर बाइक पटक दी। दम घुटने से दोनों की मौत हो गई।
वारदात के समय बदमाश राइस मिल पर मौजूद दो मजदूरों को भी हाथ-पैर बांध एक कमरे में डाल दिया था। उसके बाद ट्रक पर लगभग तीन सौ क्विंटल धान लादकर निकल भागे। भागते समय वे सीसीटीवी कैमरे के बॉक्स व कैमरा भी ले गए। बदमाशों के भाग निकलने के बाद दोनों मजदूर किसी तरह हाथ खोलकर बाहर आए और आसपास के लोगों को वारदात की जानकारी दी।
पुलिस पर कोताही का आरोप लगा रहे ग्रामीण
इस वारदात की सूचना पाते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (मोहनियां से आरा) पर शव रख जाम लगा दिया। तकरीबन छह घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा। मौके पर पहुंचे एसपी सत्यवीर सिंह ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उसके बाद लोग सड़क से हटे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस गश्ती नहीं करती और रिश्वत लेकर बालू लदे ट्रकों को पार कराने में लगी रहती है। इस कारण अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। दो व्यवसायियों की हत्या पुलिस की कोताही का परिणाम है।
एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम कर रही तफ्तीश
एसपी ने कहा कि पुलिस ने इस वारदात को चुनौती के रूप में लिया है। एएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है। एएसपी राजेश कुमार ने मौका मुआयना किया। बताया कि बदमाश चिह्नित कर लिए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें