अपराधियों ने राजद नेता के भतीजे को मारी गोली, मांगी गई थी 15 लाख की रंगदारी
बिहार के गोपलगंज में देर शाम राजद नेता के भतीजे को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रुप से घायल किशोर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Wed, 24 Jan 2018 08:32 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jan 2018 07:52 PM (IST)
गोपालगंज [जेएनएन]। बिहार के गोपालगंज जिले के उचगांव थाना के डुमरिया गांव के तिराहे पर बुधवार की देर शाम राजद नेता सह मुखिया रहमत अली के भतीजे को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रुप से घायल किशोर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि हरपुर पंचायत के मुखिया डुमरिया गांव निवासी रहमत अली से कुछ दिन पूर्व अपराधियो ने फोन कर 15 लाख रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी।
बुधवार की देर शाम मुखिया का भतीजा अजिमुल हक का पुत्र महिबुल हक किसी काम से घर से बाहर निकला था। वह गांव के तिराहे पर पहुंचा था कि तभी अपराधी ने उसे गोली मार दी।
गोली लगने से घायल किशोर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पडताल में जुट गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें