विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार: नालंदा में पत्रकार के बेटे की निर्मम हत्या, मारने से पहले फोड़ दीं आंखें

By Kajal KumariEdited By:
Published: Mon, 15 Apr 2019 09:38 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 15 Apr 2019 11:21 PM (GMT+05:30)

नालंदा जिले में अपराधियों ने एक पत्रकार के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। मारने से पहले अपराधियों ने उसकी आंखें फोड़ डाली थीं।

बिहार: नालंदा में पत्रकार के बेटे की निर्मम हत्या, मारने से पहले फोड़ दीं आंखें
बिहार: नालंदा में पत्रकार के बेटे की निर्मम हत्या, मारने से पहले फोड़ दीं आंखें

 नालंदा, जेएनएन। हरनौत थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में बदमाशों ने दैनिक अखबार के पत्रकार आशुतोष कुमार आर्य के 15 वर्षीय पुत्र की आंख फोड़कर हत्या कर दी। उनका पुत्र अश्विनी कुमार उर्फ चुन्नू गांव में दादी के साथ रहता था। जबकि पिता अपनी पत्नी व बेटी के साथ हरनौत मेें किराए के मकान में रहते थे।

रविवार को चुन्नू खेलने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक जब नहीं लौटा तो दादी ने खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद गांव के उत्तर तालाब के किनारे से शव बरामद किया गया। उसकी आंखें फूटी हुई थीं। 

आशंका है कि उसे सुनियोजित ढंग से मारा गया है। बदहवास माता-पिता कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। चुन्नू आशुतोष कुमार का इकलौता बेटा था। उनकी तीन बेटियां हैं। दो की शादी हो चुकी है। तीसरी की शादी 15 मई को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। खुशी का माहौल था। वारदात के बाद घर में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

 कहा जा रहा है कि चुन्नू की दोनों आंखें फोड़ने के बाद हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया था।जानकारी देते परिजन पुलिस कर रही छानबीन घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।