Move to Jagran APP

झारखंड के ठेकेदार की बिहार में गोली मारकर हत्‍या, चचेरे भाइयों से था भूमि विवाद

बिहार में क्राइम पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। वरीय अधिकारी बार-बार पुलिस को क्राइम पर लगाम लगाने को चेतावनी देते हैं। इसके बाद भी हत्‍याएं थम नहीं रही हैं।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 09:33 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 10:35 PM (IST)
झारखंड के ठेकेदार की बिहार में गोली मारकर हत्‍या, चचेरे भाइयों से था भूमि विवाद
झारखंड के ठेकेदार की बिहार में गोली मारकर हत्‍या, चचेरे भाइयों से था भूमि विवाद

जहानाबाद, जेएनएन। बिहार में क्राइम पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। वरीय अधिकारी बार-बार पुलिस को क्राइम पर लगाम लगाने को चेतावनी देते हैं। इसके बाद भी हत्‍याएं थम नहीं रही हैं। अब गुरुवार को बिहार के जहानाबाद में झारखंड के ठेकेदार की हत्‍या कर दी गई। घटना हुलास गंज में हुई है तथा मृतक की पहचान अनिल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। 

loksabha election banner

बताया जाता है कि हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव में गुरुवार को भूमि विवाद में 50 वर्षीय ठेकेदार अनिल शर्मा की हत्या कर दी गई। अनिल झारखंड के रांची में रहकर ठेकेदारी करते थे। हत्या के बाद उनकी इनोवा गाड़ी से ही हमलावर भाग निकले। बाद में गया जिले के खिजरसराय के पास इनोवा के चालक विजय कुमार के साथ मारपीट कर गाड़ी छोड़ सभी पैदल फरार हो गए।

इस घटना के बाद बनवरिया गांव में तनाव है। एसपी मनीष ने घटना की पुष्टि की और बताया कि चचेरे भाइयों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, अनिल शर्मा साल में एक बार पट्टेदारों से अनाज लेने के लिए घर आते थे। बुधवार की शाम वे अपनी इनोवा से घर आए थे।

ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की सुबह चचेरे भाई से खलिहान की जमीन को लेकर उनकी बहस हुई। चचेरे भाइयों ने उन्हें गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद मृतक अनिल शर्मा की गाड़ी से ही आरोपी फरार हो गए। इसके बाद खिजरसराय के पास गाड़ी को छोड़कर पैदल भाग गए। घटना की सूचना अनिल के स्वजनों को रांची में दे दी गई है। वहीं, पुलिस अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस की मानें तो मृतक के घर वालों की सूचना दे दी गई है।  छाबनीन की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.