Bihar Corona Virus Update: बिहार के लिए खुशखबरी, कोरोना की डबलिंग रेट हुई कम, 549 में 218 हो गए ठीक
Bihar Corona Virus Update बिहार में पिछले दो दिनों से कोरोना के नए मरीजों की संख्या में कमी आई है। अभी बिहार में 549 मरीज हैं जिसमें 218 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 5 की मौत हुई है।
पटना, जेएनएन। कोरोना संक्रमण से लड़ रहे बिहार के लिए खुशी की एक छोटी-सी किरण दिखी है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डबलिंग रेट कम हुई है। राज्य में गुरुवार को सात नए मामले मिले हैं, जबकि, एक वृद्ध की मौत हो गई। इसके पहले बुधवार को कोरोना के सात तो मंगलवार को भी सात नए मरीज पाए गए थे। वहीं मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुई है। राज्य में 549 में से अब तक 218 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब तक पांच मरीजों की मौत हुई है।
बिहार के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर एक डाटा जारी किया है, जिसमें 15 अप्रैल से पांच मई तक के आंकड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पहले सात दिनों में कोरोना के मरीज दोगुने हो रहे थे। उसके बाद यह रफ्तार तेज हुई और चार दिनों में ही केस डबल होने लगे। 26 अप्रैल से 5 मई तक के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब 9 दिन में केस डबल हो रहे हैं। सोमवार को 12 और मंगलवार को 7 केस सामने आए। बिहार के लिए यह अच्छी खबर है।
#BiharFightsCorona doubling rate of covid-19 +ve cases in bihar.doubling rate as of now seems to have slowed. pic.twitter.com/3bUVNyuI3l— sanjay kumar (@sanjayjavin) May 6, 2020
एक दिन पहले बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बुधवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार में तेजी आई है और ये आंकड़ा अब 212 हो गया है, लेकिन गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़े के अनुसार 212 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शाम तक ठीक हाेने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 218 हो गई। इस तरह केवल गुरुवार को 30 मरीज संक्रमण से मुक्त हो गए।
बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने की रफ़्तार में लगातार वृद्धिं हो रही है | 24 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने का सुखद समाचार प्राप्त हुआ | बिहार में अभी तक कुल 212 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं | बिहार में अबतक 39 प्रतिशत कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं | pic.twitter.com/jOt1lzVPIo — Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) May 6, 2020
बिहार में संक्रमण से मुक्त होने का रिकवरी रेट 37.17 फीसद है। पिछले 24 घंटे में 20 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। तेजी से रिकवर करने वालों में नालंदा और सीवान सबसे आगे हैं। नालंदा में 36 में से 30 और सीवान में 32 में से 25 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
बुधवार को इन जिलों में मिले हैं सात नए मरीज
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पटना के अगमकुआं इलाके से एक नया मरीज मिला है। वहां 21 साल के युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, राजाबाजार इलाके से एक 28 साल की महिला कोरोना पॉजिटव पायी गयी है।
प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शिवहर जिले के गढ़वा इलाके में 25 साल की एक लड़की कोरोना पॉजिटिव मिली है। तो, मधुबनी के नारर इलाके से भी 24 साल का एक लड़का कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अतिरिक्त कैमूर के भभुआ शहर से 25 साल के एक युवक को कोरोना पॉजिटव पाया गया है। इसके अलावा भागलपुर के सन्हौला में 18 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
बिहार में कोरोना के ये हैं Top 10 जिले
मुंगेर में 102, रोहतास में 52, बक्सर में 45, नालन्दा में 36, पटना में 46, सीवान में 32, कैमूर में 32, गोपालगंज में 18, मधुबनी में 25 और भोजपुर में 18 कोरोना पॉजिटव मरीज की पहचान हो चुकी है। जबकि राज्य के 38 में 32 जिलेंकोरोन से प्रभावित है।