CoronaVirus Bihar Update: बिहार में 50 हजार के पार हुए कोरोना के मामले, 2986 नए संक्रमित
CoronaVirus Bihar Update बिहार में कोरोना के फिर 2986 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ मरीजों का अंकड़ा 50987 हो गया है। इस खबर में जानिए बिहार में कोरोना का ताजा हाल।
पटना, जागरण टीम। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2986 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 50 हजार का आंकड़ा पार कर गई। अब तक 50987 कोरोना मरीज मिल चुके हंै। इनमें एक्टिव केस 17 हजार से ज्यादा है। 24 घंटे में 1977 पॉजिटिव स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में अब तक 33650 लोग महामारी को पराजित कर चुके हैं।
24 घंटे में 22,745 सैंपल की जांच
स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 22,745 सैंपल जांच की गई है। जिसमें 2986 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब एक दिन में 22 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच संभव हो गई है।
और 1977 मरीजों ने कोरोना को हराया
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में रिकवरी दर में तेजी आई है। 66 फीसद लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1977 लोग महामारी को हराने में सफल हुए। जिसके बाद ठीक हुए लोगों की संख्या 33650 हो गई है।
24 घंटे में बढ़ गए 996 एक्टिव केस
पिछले 24 घंटे में राज्य के एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 996 बढ़ी है। गुरुवार तक राज्य में एक्टिव केस 16042 थे जो शुक्रवार को 17038 हो गए हैं।
गृह विभाग के सहायक समेत 13 की मौत
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर बताया कि पिछले 24 घंटे में और 13 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है। बता दें कि शुक्रवार को गृह विभाग के एक 26 वर्षीय सहायक की मौत हो गई। यह व्यक्ति कोरोना संक्रमित था। इसके अलावा वैशाली, सारण, पू.चंपारण, नावदा, नालंदा, कैमूर, बक्सर, भोजपुर और अररिया में एक-एक जबकि गया और भागलपुर में दो-दो संक्रमितों की मौत हुई है।
जिलावार मिले संक्रमित
अररिया 67, अरवल 37, औरंगाबाद 57, बांका 47, बेगूसराय 71, भागलपुर 63, भोजपुर 82, बक्सर 80, दरभंगा 57, पू. चंपारण 36, गया 126, गोपालगंज 58, जहानाबाद 34, कैमूर 30, कटिहार 59, खगडिय़ा 58, किशनगंज 61, लखीसराय 28, मधेपुरा 45, मधुबनी 122, मुंगेर 36, मुजफ्फरपुर 125, नालंदा 146, नवादा 43, पटना 535, पूर्णिया 73, रोहतास 156, सहरसा 54, समस्तीपुर 49, सारण 85, शेखपुरा 34, शिवहर 14 सीतामढ़ी 42, सिवान 64, सुपौल 80, वैशाली 123 और प. चंपारण 59