Move to Jagran APP

CoronaVirus Bihar Update: बिहार में 10 दिनों में 450 से 700 के पार हुई संक्रमितों की संख्या

CoronaVirus Bihar Update बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या विस्‍फोटक रूप से बढ़ती दिख रही है। इसे आप्रवासियों के आगमन से जोड़कर देखा जा रहा है।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 12 May 2020 09:51 AM (IST)Updated: Tue, 12 May 2020 03:03 PM (IST)
CoronaVirus Bihar Update: बिहार में 10 दिनों में 450 से 700 के पार हुई संक्रमितों की संख्या
CoronaVirus Bihar Update: बिहार में 10 दिनों में 450 से 700 के पार हुई संक्रमितों की संख्या

पटना, स्‍टेट ब्‍यूरो। CoronaVirus Bihar Update: बिहार में कोरोना (CoronaVirus) संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल के दिनों में आप्रवासियों की आमद शुरू होते ही महज 10 दिनों में ही कोरोना संक्रमण का ग्राफ 450 से 700 के पार पहुंच गया है। एक मई को राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 466 थी जो 11 मई आते-आते 749 पर पहुंच गई। मंगलवार को भी अभी तक 18 नए मामले मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार कहते हैं कि राज्य में आप्रवासियों के प्रवेश के बाद से कोरोना के मामले बढ़े हैं।

loksabha election banner

मई में आ्रपवासियों के आगमन के साथ अचानक बढ़े आंकड़े

स्वास्थ्य विभाग (Department of Health) से मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 72 थी। पांच दिनों के बाद यह संख्या 113 पर पहुंची। अगले 10 दिन में संक्रमितों का यह आंकड़ा 425 तक पहुंच गया। आगे एक मई के बाद से इस आंकड़े ने तेजी से बढऩा शुरू किया। पहली मई को राज्य में 41 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 466 हो गई। आठ मई तक यह संख्या 579 पर पहुंची। इसके बाद आठ से 11 मई के बीच करीब 27 सौ सैंपल की जांच में यह आंकड़ा 749 पर पहुंच गया।

बढ़ते-घटते ग्राफ में बीते मई के दस दिन

तिथि    नए मामले     कुल मामले   

1 मई         41           466    

2 मई         16            482

3 मई         35            517    

4 मई         12            529 

6 मई          6             542

7 मई          6             548

8 मई          29           579

9 मई          32           611  

10 मई        85            696

11 मई        53           749                     

12 मई      18            767

नोट: 12 मई के आंकड़े अभी तक के हैं।)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.