CoronaVirus Bihar Update: बिहार में 1.51 लाख टेस्ट में मिले 1369 पॉजिटिव, रिकवरी रेट 88.67 फीसद
बिहार में सोमवार को 1.51 लाख टेस्ट में सिर्फ 1369 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 149027 हो गई है।
पटना, जेएनएन। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की गति काफी धीमी पड़ गई है। सोमवार को 1.51 लाख टेस्ट में सिर्फ 1369 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। यह महज 0.91 फीसद है। अब बिहार में संक्रमितों की कुल संख्या 149027 हो गई है। इनमें से अब तक तक 132145 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
कोरोना टैली सात सिंतबर
कुल केस / 24 घंटे में -149027/1369
कुल सक्रिय / 24 घंटे में - 16120/-483
कुल स्वस्थ /24 घंटे में -132145/1845
कुल मृत्यु /24 घंटे में - 761/7
कुल टेस्ट /24 घंटे में -4175922/151033
पिछले 24 घंटे में 1845 लोग हुए स्वस्थ
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जारी कोरोना अपडेट में बताया कि पिछले 24 घंटे में 1845 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस महामारी से अब तक 1.49 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। जिसके बाद बिहार में रिकवरी दर 88.67 प्रतिशत हो गई है। राज्य में अब एक्टिव कोरोना केस की संख्या घटकर 16120 रह गई है।
कोरोना से बिहार में एक दिन में सात की मौत
सोमवार को कोरोना पीड़ित सात और लोगों की मौत हुई है। बांका और मुंगेर में दो-दो जबकि औरंगाबाद, गया, खगडिय़ा में एक-एक की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण से प्रदेश मे अब तक 761 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अपडेट के मुताबिक पटना जिले से 241 संक्रमित मिले हैं। शेष 37 जिलों से दो अंकों में पॉजिटिव मिले हैं। इनमें भागलपुर से 97, सारण से 72, अररिया से 55 और समस्तीपुर से 48 मरीज हैं।
एक दिन पहले 1797 नए संक्रमित
इसके पहले रविवार को 1.51 लाख टेस्ट में 1797 नए संक्रमित मिले थे। रविवार को संक्रमण से चार लोगों की मौत भी हो गई थी। विभाग ने रविवार को संक्रमितों के जो नए आंकड़े जारी किए थे उसके मुताबिक पटना जिले से 214 नए संक्रमित मिले। जबकि अररिया से 151। इन दो जिलों में 100 से ज्यादा संक्रमित मिले। शेष 36 जिलों को मिलाकर 1632 संक्रमित मिले। रविवार को कोरोना के अत्याधिक संक्रमण से चार लोगों की मौत भी हुई है।