Move to Jagran APP

CoronaVirus Bihar: कोरोना मुक्ति की दिशा में अग्रसर बिहार, दर्जनभर जिलों में केवल दो से 31 तक एक्टिव केस

CoronaVirus Bihar बिहार के कई जिले कोरोना मुक्ति की दिशा में अग्रसर हैं। वहां गिनती भर एक्टिव मामले ही बचे हैं। आइए डालते हैं नजर।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 10:43 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 10:43 PM (IST)
CoronaVirus Bihar: कोरोना मुक्ति की दिशा में अग्रसर बिहार, दर्जनभर जिलों में केवल दो से 31 तक एक्टिव केस
CoronaVirus Bihar: कोरोना मुक्ति की दिशा में अग्रसर बिहार, दर्जनभर जिलों में केवल दो से 31 तक एक्टिव केस

पटना, राज्य ब्यूरो। CoronaVirus Bihar: बिहार में भले ही कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हों, लेकिन हकीकत यह है कि कुछ ऐसे प्रभावित जिले भी हैं जहां एक्टिव केस अंगुलियों पर गिने जा सकते हैं। इन जिलों में सीतामढ़ी, शिवहर, रोहतास, सहरसा, खगडिया, औरंगाबाद, बांका, बक्सर, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, और अररिया आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि रोग से लड़ने की बेहतर क्षमता और इलाज की समुचित व्यवस्था होने से इन जिलों में संक्रमण की दर में काफी कमी आई है।

loksabha election banner

अब इन जिलों में अब कम मिल रहे संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग की मानें तो रोज होने वाली सात से आठ हजार जांच में कोरोना संक्रमण के जो मामले मिल रहे हैं, उनमें ज्यादातर वैसे जिले हैं जहां पहले से संक्रमण के मामले ज्यादा हैं। ठीक होने वाले जिलों में अब संक्रमण के ज्यादा मामले नहीं आ रहे हैं। शिवहर, सीतामढ़ी और खगडिय़ा जैसे कुछ जिलों में तो अब एक्टिव केस दो, पांच 13 तक हो गए हैं।

चार महीने में दो लाख से ज्यादा जांच

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में चार महीने के अंदर करीब 2.12 लाख सैंपल की जांच की गई है। जिसमें अब तक 9506 मरीज मिले हैं। राज्य के नागरिकों के लिए सुखद बात यह है कि कोरोना संक्रमितों की ठीक होने की दर अन्य राज्यों की अपेक्षाकृत काफी बेहतर है। प्रदेश में अब तक 7374 मरीज ठीक भी हुए हैं।

स्वस्थ होने की ओर बढ़ते जिले, मिले मामले और एक्टिव केस

जिला         कुल केस    ठीक हुए    मौत   एक्टिव केस

शिवहर          91           77          1         13            

सीतामढ़ी      132         125         2         5 

रोहतास        332         312         3         17

अररिया        126         100         1         25

सहरसा        169         151          0         18

खगडिय़ा      298         293         3         2

औरंगाबाद    219         187         1         31

बांका           229         198         0         31

बक्सर         226         199         0         27

जमुई          77            54          1         22

जहानाबाद   248         217         3         28

कैमूर          171         141         0         30


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.