Move to Jagran APP

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दी सहमति, बिहार में बृजलाल खावरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

शक्ति सिंह गोहिल के स्थान पर भक्त चरण दास को बिहार कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी। अब बृजलाल खावरी को बिहार कांग्रेस का प्रभारी सचिव बनाया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति के बाद उनका मनोनयन हुआ है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 01:33 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 01:33 PM (IST)
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दी सहमति, बिहार में बृजलाल खावरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव बृजलाल खावरी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना : साल 2020 के नवंबर महीने में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पार्टी की बड़ी पराजय के बाद बिहार प्रभारी को बदल दिया था। शक्ति सिंह गोहिल के स्थान पर भक्त चरण दास को बिहार कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी। अब बृजलाल खावरी को बिहार कांग्रेस का प्रभारी सचिव बनाया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति के बाद उनका मनोनयन हुआ है। इससे पहले खावरी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था। उसके बाद उन्हें बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

loksabha election banner

बहुजन समाज पार्टी के सदस्य भी रहे

जानकारी के अनुसार, खावरी अब तक पार्टी की दलित इकाई में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका में थे। कांग्रेस में आने के पूर्व वे बहुजन समाज पार्टी के सदस्य थे। सन् 2016 में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। बसपा में रहते हुए उनके पास बुंदेलखंड की जिम्मेदारी होती थी।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा का कार्यकाल पूरा

सूत्रों की मानें तो जल्द प्रदेश कांग्रेस में कुछ और बदलाव होंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है। चर्चा है कि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में कवायद शुरू हो गई है। इस पद के लिए तारिक अनवर, रंजीत रंजन के साथ ही कुछ अन्य नामों पर भी पार्टी मंथन कर रही है। 

डॉ. मदन मोहन झा ने किया फैसले का स्वागत

इससे पहले खावरी को बिहार का प्रभारी सचिव बनाए जाने का स्वागत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने किया है। डॉ. मदन मोहन झा के साथ कांग्रेस पार्टी के विधायक दल के नेता अजीत कुमार शर्मा, कोकब कादरी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. समीर कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह धीर, प्रेमचंद्र मिश्रा, सुबोध कुमार, बृजेश मुनन, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ समेत दूसरे नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.