Move to Jagran APP

Bihar Chunav 2020 : कांग्रेस ने किया बड़ा चुनावी दावा, सीएम नीतीश की उड़ सकती है नींद

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सुरक्षा उनके विकास को मुद्दा जरूर बनाया पर उनके लिए किया कुछ भी नहीं। यह स्थिति तब है जबकि बिहार में अकेले 3.4 करोड़ महिला मतदाता हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 05:57 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 05:57 PM (IST)
Bihar Chunav 2020 : कांग्रेस ने किया बड़ा चुनावी दावा, सीएम नीतीश की उड़ सकती है नींद
महिला कांग्रेस अध्यक्ष का दावा बिहार में चल रही महागठबंधन की हवा।

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Election 2020: बिहार का चुनावी समर अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। इसी क्रम में हर पार्टियां अपने-अपने तरीके से जनता जर्नादन को खुश करने में लगी है, ताकि सीटों में बढ़ोतरी की जा सके। इसी में महागठबंधन की सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने एक ऐसा चुनावी पासा फेंका है, जिससे जदयू और नीतीश कुमार की नींद उड़ सकती है।

loksabha election banner

महिला सुरक्षा और उनके विकास के मुद्दे पर कुछ नहीं किया 

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सुरक्षा उनके विकास को मुद्दा जरूर बनाया पर उनके लिए किया कुछ भी नहीं। यह स्थिति तब है जबकि बिहार में अकेले 3.4 करोड़ महिला मतदाता हैं। सुष्मिता देव शनिवार को पटना में प्रेस से बात कर रही थी। 

बिहार में महिलाओं की स्थिति बेहद खराब

सुष्मिता ने कहा कि नीतीश सरकार और प्रधानमंत्री जो बेटी बचाओ का नारा देते हैं उन्होंने महिलाओं-बच्चियों के लिए कुछ नहीं किया। बिहार में स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और कुपोषण के मामले में महिलाओं की स्थिति बेहद खराब है। स्कूलों में महिलाओं के लिए शौचालय नहीं हैं। जिस वजह से स्कूलों में बच्चियों का ड्रॉपआउट रेट बहुत ज्यादा है। बिहार में मोदी जी का स्वच्छ भारत अभियान फेल हो चुका है।

जीविका दीदी नीतीश कुमार का विरोध कर रही

उन्होंने कहा नीतीश कुमार पहले अपनी सभाओं में जीविका दीदी की बात करते थे, पर अब जीविका दीदी नीतीश कुमार का विरोध कर रही हैं। उन्हें ना तो समय पर मानदेय मिलता है ना ही दूसरी कोई सुविधाएं। नीतीश कुमार जीविका दीदियों को अधिकार नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने जदयू प्रत्याशी मंजू वर्मा का नाम लेकर जदयू को आरोप के कठघरे में खड़ा किया। एक प्रश्न पर बोली कि यदि किसी भी दल ने ऐसा किया है तो इसका फैसला जनता करेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दुष्कर्मी की सजा उसकी पत्नी को देना न्यायोचित नहीं।

बिहार में महागठंबधन की हवा चल रही 

कांग्रेस नेत्री ने दावा किया कि बिहार में महागठंबधन की हवा चल रही है। सरकार बनने पर कांग्रेस ने महिलाओं के लिए जो घोषणाएं की हैं उन्हें लागू किया जाएगा। महिला किसानों को पुरुषों जैसी सुविधा, जमीन निबंधन महिलाओं के नाम पर करने जैसे कार्य होंगे। महागठबंधन की सरकार बिहार में सुशासन का राज चलाएगी। कांफ्रेंस में राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर, रिसर्च विंग के आनंद माधव के साथ ही प्रदेश महिला कांग्रेस की कई नेत्री मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.