विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: पटना में सियासी बवाल, हिरासत में कन्हैया कुमार, पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज

By Agency Edited By: Sanjeev Kumar
Published: Fri, 11 Apr 2025 02:41 PM (IST)Updated: Fri, 11 Apr 2025 02:58 PM (IST)

Bihar Politics बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एनएसयूई के सीएम आवास घेराव के दौरान हंगामा हो गया। कांग्रेस ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार हिरासत में (एएनआई)
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार हिरासत में (एएनआई)

एएनआई, पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के सीएम आवास घेराव के दौरान सियासी हंगामा हो गया। पुलिस ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार समेत कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया।

वहीं, इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां भांजीं और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। बता दें कि बिहार में पलायन और बेरोजगारी के खिलाफ एनएसयूआई की ओर से पदयात्रा निकाली जा रही है।

50 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था

कांग्रेस नेता व एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु, प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश उर्फ गरीब दास, एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, प्रदेश प्रभारी सत्यम कुशवाहा, राष्ट्रीय संयोजक शाश्वत शेखर सहित 50 से अधिक लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली थाने पहुंची। इनके समर्थन में दर्जनों कार्यकर्ता भी गिरफ्तारी देने के लिए कोतवाली में जमा हो गए।

पुलिस प्रशासन व कांग्रेस के वरीय नेताओं के हस्तक्षेप के बाद गिरफ्तारी को तत्पर कार्यकर्ता शांत हुए। इससे पहले सदाकत आश्रम से निकली यात्रा में कुछ दूर के लिए राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री राजेश पायलट, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत आदि भी शामिल हुईं।

डीएसपी ला एंड आर्डर कृष्ण मुरारी ने बताया कि 50 अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था। कुछ अन्य लोग स्वयं ही थाना पहुंच गए थे। इन सभी लोगों से पीआर बांड भराया गया। दंडाधिकारी की लिखित शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कन्हैया कुमार ने कहा कि वह युवाओं को रोजगार देने के पैरोकार हैं, लाठीचार्ज के नहीं। ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ के नारे के साथ 26 दिनों तक राज्यभर में पदयात्रा कर राज्य सरकार को जमीनी हकीकत से अवगत कराया गया।

सीएम को सौंपना चाहते थे ज्ञापन

शुक्रवार को राजधानी पटना में इसी पदयात्रा के दौरान NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा का आज अंतिम दिन था। इसके तहत सीएम हाउस का घेराव और नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा जाना था।

जानकारी के अनुसार, बवाल के बाद युवा कांग्रेस कर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास भी हिरासत में लिए गए हैं। सभी को पटना के कोतवाली थाने ले जाया जा रहा है।

 ये भी पढ़ें

Bihar Politics: 'नीतीश को बनाया जाए उप प्रधानमंत्री तो बिहार का होगा भला', BJP नेता ने कर दी डिमांड

Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने लिया अहम फैसला, गांव के लोग हो जाएंगे खुश