Move to Jagran APP

मुसीबत में फंसी महिलाओं की मदद के लिए कांग्रेस ने लॉन्च किया इंदिरा शक्ति एेप

बिहार कांग्रेस के प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने सोमवार को इंदिरा शक्ति एेप लॉन्च किया। कांग्रेस इस एेप के सहारे मुसीबत में फंसी महिलाओं की मदद करेगी।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 09:31 AM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 11:55 PM (IST)
मुसीबत में फंसी महिलाओं की मदद के लिए कांग्रेस ने लॉन्च किया इंदिरा शक्ति एेप
मुसीबत में फंसी महिलाओं की मदद के लिए कांग्रेस ने लॉन्च किया इंदिरा शक्ति एेप

पटना [राज्य ब्यूरो]। कांग्रेस ने एक एेप तैयार किया है। इस एेप के सहारे पार्टी मुसीबत में फंसी महिलाओं की मदद करेगी। बिहार कांग्रेस के प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने सोमवार को राजीव गांधी की 74वीं जयंती के मौके पर सदाकत आश्रम से इस एेप को लॉन्च किया। शक्ति सिंह गोहिल ने लैपटॉप में बटन दबाकर इंदिरा शक्ति एेप को लांच किया।

loksabha election banner

एप के बारे में अधिक से अधिक महिलाओं को जोडऩे के इरादे से कांग्रेस प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालय प्रोफेसरों से मदद ले रही है। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल-कॉलेज की लड़कियों को भी आमंत्रित किया गया है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि इंदिरा शक्ति एप 'एसओएस' की तर्ज पर काम करेगा। इसका प्रयोग करने वाली महिला या बच्ची के एसओएस बटन दबाते हुए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ ही पार्टी मुख्यालय को भी महिला का संदेश मिलेगा। जिसके बाद एक टीम संबंधित महिला की मदद के लिए सक्रिय होगी। यह एेप जीपीएस युक्त होगा और इसे गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। 

गोहिल रविवार की देर शाम पटना पहुंचे और सोमवार को सदाकत आश्रम पहुंचे। वहां बिहार कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी, विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, विधान पर्षद में नेता डॉ. मदन मोहन झा के साथ ही कई प्रोफेसर और शिक्षक संयुक्त रूप से सदाकत आश्रम में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.