विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार कांग्रेस ने महिला आरक्षण को बताया चुनावी स्टंट, कहा- I.N.D.I.A के भय से कैसे भी चुनाव जीतने को बेताब BJP

By Sunil RajEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 20 Sep 2023 07:48 PM (IST)

Bihar Congress महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। बिहार ...और पढ़ें

Women Reservation Bill महिला आरक्षण बिल मात्र एक छलावा एवं चुनावी स्टंट। (फाइल फोटो)
Women Reservation Bill महिला आरक्षण बिल मात्र एक छलावा एवं चुनावी स्टंट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महिला आरक्षण बिल मात्र एक छलावा एवं चुनावी स्टंट- कांग्रेस प्रवक्ता।
  2. कहा- 2024 से पहले महिला आरक्षण लागू करना असंभव।
  3. महिला आरक्षण को बताया राजीव गांधी का अधूरा सपना।

Women Reservation Bill । राज्य ब्यूरो, पटना: महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। बिहार कांग्रेस रिसर्च विभाग के चेयरमैन और पार्टी प्रवक्ता आनंद माधव ने कहा है कि महिला आरक्षण बिल जिसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम कहा गया है, वह महिलाओं के साथ किया गया एक मजाक और छलावा है।

बिल के मसौदे के अनुसार इसे पारित होने के बाद जनगणना होगी, फिर संसदीय चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन तब ही इसे लागू किया जाएगा।

2024 से पहले महिला आरक्षण लागू करना असंभव

आनंद माधव ने कहा कि यह तो स्पष्ट है कि 2024 आम चुनाव के पहले तो इसका लागू होना असंभव है। शायद भाजपा को लगा होगा कि इस बिल के भरोसे 2024 एवं 2029 दोनों चुनावों में उनकी नैया पार लग जाएगी, अन्यथा नौ वर्षो तक इन्हें महिला बिल की याद क्यों नहीं आई। महिलाओं को भी पता है कि उन्हें ठगा गया है।

माधव ने कहा कि भाजपा को शायद लगा होगा कि आइएनडीआइए गठबंधन इस बिल का विरोध करेगा, लेकिन सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ही यह बिल लाई थी और इसे राज्यसभा में पारित भी कराया गया था।

महिला आरक्षण राजीव गांधी का सपना

महिला आरक्षण राजीव गांधी का सपना रहा है, जिसके प्रति प्रतिबद्धता कांग्रेस के नेताओं ने बार बार दुहाराई है। सोनिया गांधी हो या राहुल गांधी इन लोगों ने इस बिल को अपना बिल कहा है। उन्होंने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन के तमाम दलों ने इसके प्रति अपना समर्थन जारी किया।

यह भी पढ़ें: Bihar Teacher Recruitment: दूसरे चरण में 70 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जानें क्या है Cabinet का फैसला

Bihar Cabinet Meeting: मेट्रो व औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन आवंटन, 6 शहरों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज की घोषणा