Move to Jagran APP

पटना में धूप पर भारी पड़ रही ठंड, कनकनी से घरों में दुबके लोग- शाम को तापमान हो सकता है कम

रविवार की सुबह राजधानी में अच्छी धूप निकली लेकिन धूप पर ठंड भारी पड़ रही है। वातावरण में फैली कनकनी से लोग सुबह में घरों में दुबके रहे। दिन चढ़ने के साथ वातावरण में गर्मी आने की उम्मीद है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 10:28 AM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 10:28 AM (IST)
पटना में धूप पर भारी पड़ रही ठंड, कनकनी से घरों में दुबके लोग- शाम को तापमान हो सकता है कम
रविवार की सुबह राजधानी में अच्छी धूप निकली, लेकिन धूप पर ठंड भारी पड़ रही है।

जागरण संवाददाता, पटना: रविवार की सुबह राजधानी में अच्छी धूप निकली, लेकिन धूप पर ठंड भारी पड़ रही है। वातावरण में फैली कनकनी से लोग सुबह में घरों में दुबके रहे। दिन चढ़ने के साथ वातावरण में गर्मी आने की उम्मीद है। आज रविवार होने के कारण कार्यालयों में छुट्टी है। ऐसे में राजधानी के मैदानों में आज भीड़ हो सकती है। सूर्यास्त के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

loksabha election banner

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाओं ने फिर अपनी गति बढ़ाना शुरू कर दिया है। राज्य में हवा की गति में तेजी आने से ठंड में वृद्धि हुई है। शनिवार की शाम से लेकर रविवार की सुबह तक वातावरण में ठंड बढ़ी। दिन में धूप निकलने के कारण वातावरण में गर्मी रहेगी, सूर्यास्त के बाद 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट तापमान में हो सकता है। आजकल दिन एवं रात के तापमान में काफी अंतर देखा जा रहा है। दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है, वहीं रात के तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चले जा रहा है। शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से कम है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हिमालय पर हो रही बर्फबारी का असर एक-दो दिनों में राज्य में व्यापक रूप से देखने को मिल सकता है। राज्य के तापमान में गिरावट आने के साथ एक बार फिर ठंड बढ़ जाएगी। कुछ इलाके में शीतलहर का प्रभाव भी देखा जा सकता है। आज सुबह वातावरण में काफी ठंड का एहसास किया गया।

बीपी के मरीज रहें सावधान

 चिकित्सकों ने बदलते वातावरण में बीपी के मरीजों को बेहद सावधान रहने की सलाह दी है। हार्ट रोग विशेषज्ञ अशोक कुमार का कहना है कि बीपी के मरीजों को फिलहाल काफी सावधान रहने की जरूरत है । वर्तमान में  घर से निकलना उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है । वातावरण में पर्याप्त गर्मी होने के बाद ही घरों से बाहर निकले एवं सूर्यास्त से पहले घर में प्रवेश कर जाएं।  बुजुर्ग घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़ा अवश्य धारण धारण करें लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.