Move to Jagran APP

नैक में तीन पायदान नीचे आया सीएनएलयू, बिहार का एकमात्र ला कालेज था जिसे मिला था ए ग्रेड

सीएनएलयू की ग्रेडिंग तीन पायदान नीचे पहुंच गई। कुलपति जस्टिस मृदुला मिश्रा ने बताया कि हमें उम्मीद थी कि हमें ए प्लस ग्रेड मिलेगा। ग्रेड के घटने का कारण एसएसआर रिपोर्ट में हुई कुछ गलतियां हो सकती हैं। हम इसपर अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 06:08 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 06:08 PM (IST)
नैक में तीन पायदान नीचे आया सीएनएलयू, बिहार का एकमात्र ला कालेज था जिसे मिला था ए ग्रेड
सीएनएलयू नैक में तीन पायदान नीचे आ गया है। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना : राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) एक्रिडिएशन में चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (सीएनएलयू) की ग्रेडिंग तीन पायदान नीचे पहुंच गई। यह राज्य का एकमात्र ला विश्वविद्यालय है जिसे 2016 में ग्रेड ए मिला था। सोमवार को नैक की वेबसाइट पर ग्रेडिंग रिपोर्ट जारी कर दी गई। जून 2022 के दूसरे साइकल में संस्थान को नैक द्वारा बी ग्रेड तथा स्कोर घटकर 2.17  हो गया। नैक की टीम ने छह से आठ जून तक संस्थान का निरीक्षण किया था। कुलपति जस्टिस मृदुला मिश्रा ने बताया कि नैक का परिणाम उम्मीद के उलट है।  हमें उम्मीद थी कि हमें ए प्लस ग्रेड मिलेगा। ग्रेड के घटने का कारण एसएसआर रिपोर्ट में हुई कुछ गलतियां हो सकती हैं। हम इसपर अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे। 

loksabha election banner

फंडिंग, प्लेसमेंट पर भी पड़ेगा असर

नैक की ग्रेडिंग घटने से सबसे बड़ा असर संस्थान की साख पर पडऩे के साथ-साथ फंडिंग, प्लेसमेंट व नामांकन पर पड़ेगा। शैक्षणिक गतिविधि व विकास पर नैक ग्रेड का लंबे समय तक असर रहता है। 

बनाएं एचआरडी सेंटर, एलुमिनाई व रिसर्च पर भी कार्य जरूरी

नैक टीम ने विश्वविद्यालय के विकास को लेकर कई सुझाव दिए है। इसमें विश्वविद्यालय में कहा गया है कि विवि में यूजीसी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर (एचआरडी), वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) में पढ़ाई होनी चाहिए। साथ ही एलुमिनाई एसोसिएशन रजिस्टर रखने, रिसर्च मेथडलाजी को लेकर स्नातक, पीजी व शोध छात्रों का समय-समय पर उन्मुखीकरण को भी प्राथमिकता बताया है। शिक्षकों के लिए रिसर्च गतिविधि बढ़ाने के लिए सीड फंडिंग करने, यूजीसी की मेंटर- मेंटी पालिसी बनाने को भी कहा है। जिम में मेल और फीमेल प्रशिक्षक की नियुक्ति, सोलर एनर्जी सिस्टम, एकेडमिक, एडमिनिस्ट्रेटिव और हाल आफ रेसिडेंस के फीमेल वाशरूम में आवश्यक सुविधा देने का सुझाव दिया है। साथ ही तीन मुख्य विशेषताओं में नैक के पंचायती राज चेयर, सेंटर फार चाइल्ड राइट्स और कंसलटेंसी की सुविधाओं को भी चिन्हित किया है। 

शिक्षकों का पद खाली, नहीं है ग्रीवांस सेल

नैक ने संस्थान की कमजोरियों को इंगित करते हुए शिक्षकों के कम रिसर्च प्रोजेक्ट करने, उनके लिए सीड फंडिंग व्यवस्था नहीं होने, शिक्षकों के पद खाली होने, शैक्षणिक कोलोबोरेशन पर भी जोर दिया है। साथ ही रेन हार्वेस्टिंग और वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को अपग्रेड करने की जरूरत बताया है। विवि में अबतक कोई स्टूडेंट ग्रीवांस सेल नहीं बनने पर भी सवाल किया गया है।

  • नैक ग्रेड             स्कोर
  • ए प्लस प्लस        3.51-4.00
  • ए प्लस               3.26-3.50
  • ए                      3.01-3.25
  • बी प्लस प्लस        2.76-3.00
  • बी प्लस              2.51-2.75
  • बी                    2.01-2.50
  • सी                   1.51-2.00
  • डी                    1.50 से कम - यह एक्रिडेशन नहीं माना जाता है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.