विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5 फरवरी से फिर शुरू होगी प्रगति यात्रा, जारी हुआ नया शेड्यूल; यहां जानें किस दिन कहां रहेंगे CM नीतीश?

Published: Mon, 03 Feb 2025 06:00 AM (IST)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा 5 फरवरी से फिर शुरू होगी। 5 से 21 फरवरी तक सीएम विभिन्न जिलों ...और पढ़ें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फोटो- सोशल मीडिया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. आठ, नौ, 12 और 17 फरवरी को नहीं होगी यात्रा
  2. 21 फरवरी को पटना में रहेंगे मुख्यमंत्री नीतीश

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पांच फरवरी से पुन: प्रारंभ होगी। पांच से लेकर 21 फरवरी तक मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में जाएंगे और योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और अवलोकन भी करेंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय ने मुख्यमंत्री की यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। पटना जिले में प्रगति यात्रा के तहत समीक्षा और योजनाओं का अवलोकन आदि 21 फरवरी को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा एक नजर में आठ और नौ, 12 और 17 फरवरी को यात्रा नहीं होगी।

प्रगति यात्रा के कार्यक्रम एक नजर में

  • पांच फरवरी - मुंगेर, छह फरवरी लखीसराय, शेखपुरा
  • सात फरवरी- जमुई
  • 10 फरवरी नवादा
  • 11 फरवरी- औरंगाबाद
  • 13 फरवरी- गया
  • 14 फरवरी- जहानाबाद व अरवल
  • 15 फरवरी- बक्सर
  • 16 फरवरी- भोजपुर
  • 18 फरवरी- कैमूर
  • 19 फरवरी- रोहतास
  • 20 फरवरी- नालंदा
  • 21 फरवरी- पटना

सासाराम में यात्रा को लेकर तेज हुईं तैयारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रोहतास जिले में होने वाली प्रगति यात्रा कार्यक्रम की तिथि निर्धारित हो गई है। वे 19 फरवरी को जिले की प्रगति यात्रा पर सासाराम आएंगे।

मुख्यमंत्री की यात्रा कार्यक्रम की तिथि निर्धारित होते ही जिला प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। वे 18 को कैमूर जिला में रहेंगे।

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि, जल-जीवन-हरियाली, रोजगार और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

साथ ही वे स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे। इसके अलावा योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

जिले में साइंस सिटी सह तारामंडल, ताराचंडी धाम में थीम पार्क समेत पूर्व में घोषित अन्य योजनाएं अभी भी आकार लेने की आस में है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री बिक्रमगंज के घुसियां खुर्द में बने पराली प्रबंधन इकाई, सासाराम के बेलाढ़ी में बने जिला पंचायत संसाधन केंद्र समेत अन्य योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।

सीएम की प्रगति यात्रा को मंत्री ने की अधिकारियों की बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर को लेकर श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह व पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने चेनारी प्रखंड मुख्यालय तथा मल्हीपुर पंचायत सरकार भवन पर अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया। मंत्री ने कहा कि सीएम की पूरे बिहार में प्रगति यात्रा चल रही है। रोहतास जिले के मल्हीपुर और दुर्गावती जलाशय परियोजना पर उनके आने का कार्यक्रम निर्धारित है।

इसे लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। पूर्व में ही यहां सुंदर पंचायत सरकार भवन विकास हुआ है। इसके बाद उन्होंने बादलगढ़ स्थित बंन रहे हेलीपैड और दुर्गावती जलाशय पर बन रहे ईको पार्क का भी जायजा लिया।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष रंजन, एसडीपीओ एक दिलीप कुमार, बीडीओ प्रियंका कुमारी, सीओ पूजा शर्मा, बीपीआरओ ओमप्रकाश, एलईओ कपिल देव प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-

भागलपुर के लोगों को मिल गया एक और गिफ्ट, फोरलेन पर पहुंचने में होगी आसानी; यहां बनेगा नया फ्लाईओवर

चुनाव से पहले बांका पर CM नीतीश का फोकस, लगा दी सौगातों की लाइन; जल्द ही चमक जाएगी शहर से गांव तक की किस्मत