बाेले सीएम नीतीश: वीर सपूतों की शहादत ने दिया आजादी का तोहफा
73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों का स्मरण किया। कहा कि उनकी शहादत ने आजादी का तोहफा दिया।
By Rajesh ThakurEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 09:28 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 09:33 PM (IST)
पटना, राज्य ब्यूरो। 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों का स्मरण किया और कहा कि उनकी शहादत ने ही हम सबको आजादी का तोहफा दिया है।
मुख्यमंत्री ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया और देश-प्रदेश वासियों से भाईचारा, मेलजोल, सद्भाव एवं सहिष्णुता का वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने देश की आजादी को बरकरार रखने के लिए इसे जरूरी बताया और लोगों से देश की तरक्की के लिए संकल्प लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने सबको बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन हमें अपनी एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा देश की प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। देश का नाम दुनिया में रोशन करने के लिए यह जरूरी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें